Meen Rashifal: नौकरी में ट्रांसफर के आसार, व्यापार में आज न करें ये काम, लव लाइफ में भी होगी दिक्कत
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों को आज का दिन कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है. 4 फ़रवरी 2025 को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार से रहेगी उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब..
04 फरवरी 2025 आज का मीन राशिफल.
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 04 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर मे काफ़ी अच्छा परिणाम देने वाला है. हालांकि, आज नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. जो भी बदलाव होगा आपके हित में होगा.
व्यापार
कारोबार की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. व्यापारियों की आय के लिए नए स्रोत बनेंगे. लेकिन उन्हें आज कोई भी नया कार्य सोच समझकर करने की आवश्यकता है.
स्वास्थ्य
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में मध्यम रहने वाला है. पुराने रोगों से कुछ पीड़ा हो सकती है. साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आज आर्थिक स्थिति काफ़ी अच्छी रहने वाली है. आज जातकों को चाहिए कि जो भी कार्य करें सोच-समझकर करें, नहीं तो आर्थिक नुकसान होना संभव है.
शिक्षा
आज शैक्षिक कार्यों में मध्यम परिणाम देखने को मिलेगे. जातकों को चाहिए कि आज जो भी कार्य हाथ में लें समय से पूरा कर लें. व्यर्थ समय व्यक्ति कर सकते हैं.
लव लाइफ
आज लव लाइफ अच्छी नहीं रहने वाली है. पार्टनर से तीखी बहस हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. वैवाहिक जीवन में भी मिले-जुले परिणाम मिलेंगे.
दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं. उन्हें चाहिए कि आज के दिन हनुमान जी महाराज के मंदिर जाकर लड्डू का भोग लगाएं और लाल वस्त्र, गुड़, मूंगा, मसूर की दाल, तांबा, रक्त चंदन, लाल पुष्प आदि गरीबो को दान करें.
Ujjain,Madhya Pradesh
February 04, 2025, 07:09 IST
नौकरी में ट्रांसफर के आसार, व्यापार में आज न करें ये काम, लव लाइफ में भी टेंशन
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


