Meen Rashifal: आज यात्रा का योग, आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी, पुराने रोग में मिलेगा आराम, जानें दिन का हाल

Meen Rashifal: आज यात्रा का योग, आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी, पुराने रोग में मिलेगा आराम, जानें दिन का हाल

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक गुजरेगा. 03 फ़रवरी 2025 यानी बसंत पंचमी को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार से रहेगी? उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब..

X

03 फरवरी 2025 आज का मीन राशिफल.

उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 03 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.

करियर
आज के दिन करियर में काफ़ी शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. करियर की दृष्टि से यात्रा के योग बन रहे हैं. करियर के सिलसिले में आज जिस भी क्षेत्र में जाएंगे सफलता मिलेगी.

व्यापार
कारोबार की दृष्टि से आज का दिन शुभ होगा. जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापारियों से जुड़े हैं, उनको बड़े व्यपारियों से सम्मान मिल सकता है. इससे मन काफ़ी प्रसन्न रहेगा.

स्वास्थ्य
आज स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है. मीन राशि वाले जातक जो पुराने रोग से परेशान थे, उनको आज आराम मिल सकता है. इससे मन प्रसन्न रहेगा.

आर्थिक स्थिति
आज का दिन आर्थिक स्थिति काफ़ी अच्छी रहने वाली है. यात्रा के योग बन रहे हैं. साथ ही पुराने दिनों के हिसाब से आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. आज धन की प्राप्ति हो सकती है.

शिक्षा
आज शैक्षिक कार्यों मे शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उनकी आज पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं.

लव लाइफ
आज की लव लाइफ काफ़ी अच्छी रहने वाली है. पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. साथ ही वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा.

दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं, वो आज भगवान शिव को जल अर्पित करें. गरीबों को चने की दाल, केसर युक्त दूध का दान करना शुभ रहेगा.

homeastro

आज यात्रा का योग, आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पुराने रोग में मिलेगा आराम, जानें सब

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed