Meen Rashifal: आज नौकरी-व्यापार में मिलेगा बढ़िया फल, पर लव लाइफ में हो सकती है खटपट, जानें कैसा रहेगा दिन

Meen Rashifal: आज नौकरी-व्यापार में मिलेगा बढ़िया फल, पर लव लाइफ में हो सकती है खटपट, जानें कैसा रहेगा दिन

उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 05 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.

करियर
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा. आज करियर की दृष्टि से कहीं पर अच्छा पैकेज मिल सकता है. जो कार्य करें उसमें आत्मविश्वास से आगे बढ़ें सफलता जरूर हाथ लगेगी.

व्यापार
व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है. जो लोग व्यापार करते हैं या कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें आज काफ़ी मुनाफा होने के आसार हैं. इससे मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं.

स्वास्थ्य
आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य रहने वाला है. पुराने रोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर भी मध्यम रहेगा.

आर्थिक
आर्थिक रूप से आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. नौकरीपेशा वाले जातकों को आज अच्छा पैकेज मिल सकता है. नई जॉब लग सकती है. हालांकि, उन्हें धैर्य रखने की जरूरत है.

शिक्षा
आज शैक्षिक कार्यों में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उनकी नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

लव लाइफ
मीन राशि के जातकों की लव लाइफ आज ठीक नहीं रहने वाली है. पार्टनर के साथ कोई तीखी बहस हो शक्ति है. धैर्य बनाकर रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें.

दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें आज लाल कपड़े, लाल अनाज जैसे मसूर की दाल का दान करना चाहिए. इससे दिन काफ़ी शुभ रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope Today, Local18, Ujjain news

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed