Meen Rashifal: आज जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी, सेहत का रख लिया ध्यान तो बढ़िया गुजरेगा दिन!
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए नए साल का पहला दिन यानी 01 जनवरी 2025 कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
मीन राशि वालों के लिए नया साल का पहला दिन करियर के हिसाब से काफ़ी अच्छा रहने वाला है. करियर के क्षेत्र में आज जहां भी हाथ डालेंगे सफलता जरूर हाथ लगेगी.
व्यापार
व्यापार-कारोबार के दृष्टिकोण से आज का दिन काफ़ी शुभ रहने वाला है, जो लोग प्रॉपर्टी मे इन्वेस्टमेंट करते हैं, उन्हें लंबे समय से चल रहे विवाद से आज निजात मिलने के आसार हैं. सम्भवतः नई भूमि खरीदने के भी योग हैं.
स्वास्थ्य
मीन राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है. आज पुराने रोगों के कारण मन परेशान रहेगा. ऐसे जातकों को चाहिए अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति
मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज के दिन काफ़ी अच्छी रहने वाली है. नौकरीपेशा जातकों को आज नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग हैं. व्यापारियों के आय के स्रोत मजबूत होंगे.
शिक्षा
आज शैक्षिक कार्यों मे काफ़ी शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उन्हें चाहिए आज अपने लक्ष्य कि तरफ आगे बढ़ने का प्रयास करें. सफलता जरूर मिलेगी.
लव लाइफ
आज का दिन लव लाइफ में बहुत अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है. विवाहित जातकों का जीवन आज अच्छा रहेगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.
दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं. उन्हें चाहिए आज के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और बप्पा को भोग लगाने के बाद बच्चों में बांट दें. इससे आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.
FIRST PUBLISHED : January 1, 2025, 07:09 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


