Mediation Before Sleep: रात को नींद नहीं आती? सोने से पहले सिर्फ 5 मिनट का मेडीटेशन आपकी लाइफ बदल सकता है
Meditation Before Sleep: हम सबकी जिंदगी इतनी तेज़ हो चुकी है कि दिन खत्म होने तक दिमाग और शरीर दोनों थक जाते हैं, लेकिन बिस्तर पर जाते ही दिमाग की रफ़्तार और बढ़ जाती है. जैसे ही सिर तकिया छूता है, दिमाग में एक साथ कई बातें घूमने लगती हैं-कल क्या करना है, आज क्या हुआ, कौन-सी बात चुभ गई, कौन-सी चीज़ से डर लगा, कौन-सी गलती बार-बार याद आ रही है. यही चीज़ नींद का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाती है. सोने से पहले दिमाग को बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन उसे शांत किया जा सकता है. इसी में ध्यान हमारी मदद कर सकता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह मानते हैं कि सोने से पहले सिर्फ 5 मिनट का ध्यान दिमाग को शांत करने में बहुत असरदार होता है. यह वो समय है जब हम खुद को दिनभर की भागदौड़, टेंशन, स्क्रीन टाइम, नकारात्मक विचारों और बेचैनी से बाहर निकालकर आराम की अवस्था में ला सकते हैं. ध्यान कोई मुश्किल प्रक्रिया नहीं, न ही इसके लिए किसी भारी-भरकम सेटअप की ज़रूरत होती है. यह सिर्फ एक छोटी-सी आदत है जो हमें रात की नींद बेहतर करने, तनाव कम करने और सुबह तरोताजा उठने में मदद करती है. कई लोग सोचते हैं कि ध्यान का असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन सच यह है कि 5 मिनट का ध्यान भी दिमाग पर तुरंत असर डालना शुरू कर देता है. जिस तरह मोबाइल इस्तेमाल करने से दिमाग अलर्ट मोड में चला जाता है, उसी तरह ध्यान करने से दिमाग शांत मोड में आने लगता है.
सोने से पहले ध्यान क्यों होता है फायदेमंद?
सोने से पहले दिमाग में चल रहे विचारों को रोकना संभव नहीं, लेकिन उन्हें धीमा ज़रूर किया जा सकता है. ध्यान इसी दिशा में पहला कदम है. यह दिमाग को एक्टिव मोड से रेस्ट मोड में ले जाने का एक आसान तरीका है.
-दिमाग में उलझे विचार शांत होने लगते हैं
-हार्ट रेट धीरे-धीरे कम होती है
-तनाव हार्मोन की मात्रा कम होने लगती है
-शरीर को आराम का संकेत मिलना शुरू होता है
-दिमाग समझ जाता है कि अब सोने का समय है
एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
एक्सपर्ट कहते हैं, “सोने से पहले सिर्फ 5 मिनट का ध्यान दिमाग को दिनभर की दौड़-भाग से बाहर निकालकर शांत अवस्था में ले जाता है. हार्ट रेट धीमी होने लगती है, तनाव कम होता है और दिमाग खुद नींद को एक ज़रूरी प्रोसेस की तरह लेने लगता है.”
सिर्फ 5 मिनट में क्या बदलाव आते हैं?
ध्यान में ज्यादा कुछ नहीं करना होता, बस खुद को शांत रखना होता है. 5 मिनट भी काफी हैं क्योंकि:
-शरीर की मांसपेशियां ढीली होने लगती हैं
-सांसें गहरी होने लगती हैं
-ब्रेन वेव्स धीमी होने लगती हैं
-दिमाग खुद नींद की ओर बढ़ने लगता है
यही वजह है कि धीरे-धीरे नींद जल्दी आने लगती है, नींद बीच में कम टूटती है और सुबह उठने पर शरीर हल्का महसूस होता है.
ध्यान कैसे करें? (सीधा और आसान तरीका)
-बिस्तर पर लेट जाएं या बैठ जाएं
-आंखें बंद करें
-गहरी सांस लें और छोड़ें
-सांसों पर ध्यान टिकाकर रखें
-अगर मन भटके, तो खुद को डांटें नहीं, बस फिर से सांसों पर लौट आएं
(किसी ऐप या मुश्किल पोस्चर की ज़रूरत नहीं)

नींद की गुणवत्ता कैसे बढ़ती है?
ध्यान हमारा नर्वस सिस्टम शांत करता है, जिससे नींद की क्वालिटी खुद बढ़ने लगती है. इससे मदद मिलती है:
-नींद जल्दी आने में
-बार-बार नींद न टूटने में
-गहरी नींद पाने में
-सुबह उठकर तरोताजा महसूस करने में
छोटी आदत, बड़ा फायदा
सोने से पहले 5 मिनट का ध्यान एक नाइट रीसेट जैसा है. यह उतना ही आसान है जितना फोन स्क्रॉल करना, लेकिन फोन जहां नींद को खराब करता है, वहीं ध्यान नींद को बेहतर बनाता है. जो लोग इसे रोज़ करते हैं, उनके दिमाग में ओवरथिंकिंग कम होती है और भावनाओं पर कंट्रोल बढ़ता है.


