Mata Parvati Ke 108 Naam, जाप मात्र से घर में आती है सुख-शांति और दूर होंगे ग्रह दोष
Last Updated:
Parvati Mata ke Naam: माता पार्वती हिंदू धर्म में शक्ति, प्रेम और समर्पण की प्रतीक मानी जाती हैं. वे भगवान भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं और सृष्टि के संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है. माता पार्वती के 108 नामों का जाप हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नामों में देवी के विभिन्न स्वरूपों और शक्तियों का वर्णन मिलता है, जो भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. आइए जानते हैं माता पार्वती के 108 नाम…
Parvati Mata ke Naam: देवों के देव महादेव की अर्धांगिनी माता पार्वती से ही पूरी सृष्टि के ऊर्जा मिलती है और सभी ग्रह दोष इनका नाम लेने मात्र से ही दूर हो जाते हैं. माता पार्वती हिंदू धर्म में शक्ति, प्रेम और समर्पण की प्रतीक मानी जाती हैं. पार्वती माता को शक्ति का स्वरूप कहा जाता है, जिनके बिना शिव भी शव माने जाते हैं अर्थात ऊर्जा और चेतना का मूल स्रोत माता पार्वती ही हैं. वे एक आदर्श पत्नी, मां और देवी के रूप में पूजी जाती हैं. उनके विभिन्न स्वरूप जैसे दुर्गा, काली और अन्नपूर्णा जीवन के अलग-अलग पहलुओं सुरक्षा, शक्ति और पालन-पोषण का प्रतिनिधित्व करते हैं. माता पार्वती के 108 नामों का जाप हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नामों में देवी के विभिन्न स्वरूपों और शक्तियों का वर्णन मिलता है, जो भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. आइए जानते हैं माता पार्वती के 108 नाम और उनका महत्व…
माता पार्वती के 108 नाम
माता पार्वती के 108 नाम अत्यंत पवित्र माने जाते हैं. इन नामों का जाप करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. इन 108 नामों का नियमित जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है. यहां माता पार्वती के 108 नाम प्रस्तुत हैं:
1. सती
2. साध्वी
3. भवप्रीता
4. भवानी
5. भवमोचनी
6. आर्या
7. दुर्गा
8. जया
9. आद्या
10. त्रिनेत्रा
11. शूलधारिणी
12. पिनाकधारिणी
13. चित्रा
14. चंद्रघंटा
15. महातपा
16. मन
17. बुद्धि
18. अहंकारा
19. चित्तरूपा
20. चिता
21. चिति
22. सर्वमंत्रमयी
23. सत्ता
24. सत्यानंदस्वरूपिणी
25. अनंता
26. भाविनी
27. भाव्या
28. अभव्य
29. सदागति
30. शांभवी
31. देवमाता
32. चिंता
33. रत्नप्रिया
34. सर्वविद्या
35. दक्षकन्या
36. दक्षयज्ञविनाशिनी
37. अपर्णा
38. अनेकवर्णा
39. पाटला
40. पाटलावती
41. पट्टाम्बरपरिधाना
42. कलमंजीररंजिनी
43. अमेयविक्रम
44. क्रूरा
45. सुंदरी
46. सुरसुंदरी
47. वनदुर्गा
48. मातंगी
49. मतंगमुनिपूजिता
50. ब्राह्मी
51. माहेश्वरी
52. ऐंद्री
53. कौमारी
54. वैष्णवी
55. चामुंडा
56. वाराही
57. लक्ष्मी
58. पुरुषाकृति
59. विमला
60. उत्कर्षिणी
61. ज्ञान
62. क्रिया
63. नित्या
64. बुद्धिदा
65. बहुला
66. बहुलप्रेमा
67. सर्ववाहनवाहना
68. निशुंभशुंभहननी
69. महिषासुरमर्दिनी
70. मधुकैटभहन्त्री
71. चंडमुण्डविनाशिनी
72. सर्वासुरविनाशा
73. सर्वदानवघातिनी
74. सर्वशास्त्रमयी
75. सत्य
76. सर्वास्त्रधारिणी
77. अनेकशस्त्रहस्ता
78. अनेकास्त्रधारिणी
79. कुमारी
80. एककन्या
81. कैशोरी
82. युवती
83. यति
84. अप्रौढा
85. प्रौढा
86. वृद्धमाता
87. बलप्रदा
88. महोदरी
89. मुक्तकेशी
90. घोररूपा
91. महाबला
92. अग्निज्वाला
93. रौद्रमुखी
94. कालरात्रि
95. तपस्विनी
96. नारायणी
97. भद्रकाली
98. विष्णुमाया
99. जलोदरी
100. शिवदूती
101. कराली
102. अनंता
103. परमेश्वरी
104. कात्यायनी
105. सावित्री
106. प्रत्यक्षा
107. ब्रह्मवादिनी
108. जगदंबा
माता पार्वती के 108 नाम का महत्व
धार्मिक विशेषज्ञों के अनुसार, माता पार्वती के 108 नामों का जाप करने से मन की शुद्धि होती है और व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है. साथ ही नियमित जाप करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है. मान्यता है कि सच्चे मन से किया गया यह जाप भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है. यह जाप भक्त को देवी से जोड़ता है और आत्मबल को मजबूत करता है. विशेष रूप से नवरात्रि और अन्य शुभ अवसरों पर इन नामों का उच्चारण अधिक लाभकारी माना जाता है.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


