Mantra For Success in Exam: जन्मतिथि से जानिए किसी भी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता पाने के शक्तिशाली मंत्र, ग्रह भी होंगे मजबूत
Last Updated:
Mantra For Success in Exam: प्रतियोगी परीक्षाओं और जॉब इंटरव्यू के इस दौर में हर अभ्यर्थी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता है. कई बार तैयारी पूरी होने के बावजूद घबराहट और आत्म-संदेह परिणाम को प्रभावित कर देते हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जन्मतिथि के आधार पर किया गया विशेष मंत्र जप मानसिक शक्ति को जागृत करता है और भाग्य का साथ दिलाने में सहायक होता है. आइए जानते हैं आपको कौन से मंत्र का हर दिन जप करना चाहिए.
Mantra For Success in Exam: परीक्षा या इंटरव्यू का नाम सुनते ही ज्यादातर युवाओं की धड़कनें तेज हो जाती हैं. कड़ी मेहनत के बावजूद आत्मविश्वास की कमी कई बार सफलता की राह में बाधा बनती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि के आधार पर चुना गया विशेष मंत्र मन को स्थिर करता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. मान्यता है कि सही मंत्र का नियमित जप स्मरण शक्ति, एकाग्रता और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है. यहां हमने 9 शक्तिशाली मंत्र बताए हैं, जो उन छात्रों के लिए हैं जो परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. छात्र अपनी जन्म तिथि के अनुसार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं, जिससे उन्हें दिव्य शक्ति का आशीर्वाद मिलेगा और वे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. तो आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं किन जातकों को कौन से मंत्र का जप करना चाहिए.

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं.
मंत्र: ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात
मूलांक 1 वालों के लिए यह सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक है, जिसे सुबह स्नान करने के बाद 11 बार जपना चाहिए. यह मंत्र आध्यात्मिक विकास, एकाग्रता और बुद्धि का प्रतीक है. यह वातावरण से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और अच्छे परिणाम देता है.

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 है और इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा हैं.
मंत्र: हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
यह मंत्र भगवान कृष्ण को समर्पित है और बच्चों को अपनी एकाग्रता शक्ति बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए. परीक्षा में जाने से पहले इसे रोजाना 21 बार जप सकते हैं, जिससे भ्रम दूर होता है. यह मंत्र बोलने में बहुत आसान है और हर बच्चे को यह मंत्र आना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और इस अंक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं.
मंत्र: गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वराय गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः
मूलांक 3 वालों के लिए यह गुरु या बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक है, जो ज्ञान और बुद्धि के देवता हैं. बच्चों को यह मंत्र रोजाना स्नान के बाद जरूर जपना चाहिए ताकि उन्हें दिव्य गुरु का आशीर्वाद मिल सके.

किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है और इस मूलांक के स्वामी मायावी ग्रह राहु हैं.
मंत्र: ॐ नमो भगवते रुद्राय
मूलांक 4 वालों के लिए यह सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक है, जिसे बच्चे सुबह स्नान के बाद जप सकते हैं. इससे वे शिव ऊर्जा के करीब आते हैं और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है.

किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 है और इस अंक के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं.
मंत्र: सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि. विद्यारंभं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा॥
यह सरस्वती वंदना है, जिसे सुबह स्नान के बाद जप सकते हैं. यह मंत्र एकाग्रता, स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ाता है. इस मंत्र को 11 या 21 बार रोजाना जपने से अच्छे परिणाम मिलते हैं.

किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 है और इस अंक के स्वामी शुक्र हैं.
मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
मूलांक 6 वालों के लिए यह मंत्र स्त्री शक्ति को समर्पित है और बच्चों को रोजाना पवित्र स्नान के बाद इस मंत्र का जाप करना चाहिए. यह उनकी एकाग्रता, ज्ञान और बुद्धि को बढ़ाता है. साथ ही, यह विद्यार्थियों को देवी से गहरा संबंध बनाने में मदद करता है.

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 है और इस अंक के स्वामी पापी ग्रह केतु हैं.
मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
भगवान गणेश का यह शक्तिशाली मंत्र विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए जपना चाहिए. वे इस मंत्र को कम से कम 21 बार जप सकते हैं और भगवान गणपति से अच्छे अंक पाने की प्रार्थना कर सकते हैं.

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 है और इस मूलांक के स्वामी शनिदेव हैं.
मंत्र: बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु क्लेश विकार
मूलांक 8 वालों के लिए यह मंत्र हनुमान चालीसा से लिया गया है और इसमें बड़ी शक्ति है. यह विद्यार्थियों की सीखने की शक्ति बढ़ाता है और जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है. विद्यार्थी इस मंत्र को रोजाना पवित्र स्नान के बाद कम से कम 21 बार जप सकते हैं.

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 है और इस अंक के स्वामी ग्रहों के सेनापित मंगल देव हैं.
मंत्र: ॐ राम चंद्राय नमः
मूलांक 9 वालों का यह शक्तिशाली मंत्र भगवान श्रीराम को समर्पित है, जिसे विद्यार्थी रोजाना स्नान के बाद जप सकते हैं. उन्हें यह मंत्र कम से कम 21 बार जपना चाहिए ताकि श्रीराम का आशीर्वाद मिले और पढ़ाई में आ रही सभी समस्याएं दूर हों. साथ ही, यह आपकी एकाग्रता शक्ति को भी बढ़ाता है.


