Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी से एक राशि में मंगल और राहु, मिथुन समेत 4 राशि वाले 2 अप्रैल तक रहें बेहद सावधान

Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी से एक राशि में मंगल और राहु, मिथुन समेत 4 राशि वाले 2 अप्रैल तक रहें बेहद सावधान

होमराशि

23 फरवरी से एक ही राशि में मंगल-राहु, मिथुन समेत 4 राशि वाले रहें बेहद सावधान

Last Updated:

Mars Transit In Aquarius: 23 फरवरी को मंगल ग्रह 11 बजकर 33 मिनट पर शनि की मूलत्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं. कुंभ राशि में पहले से ही मायावी ग्रह राहु विराजमान हैं, जो मिथुन समेत 4 राशियों के लिए सही नहीं है. इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Mangal Rahu In Kumbh Rashi: मंगल ग्रह 23 फरवरी दिन सोमवार को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. कुंभ शनि की मूलत्रिकोण राशि है और इस राशि में पहले से ही सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह के साथ मायावी ग्रह राहु भी विराजमान हैं. इस तरह 23 फरवरी को एक राशि में चार ग्रहों की युति बनेगी और मंगल और राहु एक साथ होंगे. कुंभ राशि में मंगल और राहु की युति से अंगारक योग का निर्माण होगा, जो मिथुन समेत 4 राशियों के लिए बेहद संघर्षकारी, उग्र, मानसिक तनाव, क्रोध, भ्रम आदि का कारण बन सकता है. मंगल ग्रह कुंभ राशि में 2 अप्रैल तक रहेंगे, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में इन 4 राशियों को हर मामले में बेहद सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं मंगल राहु की युति से किन किन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी.

मंगल-राहु युति का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल छठे और 11वें भाव के स्वामी हैं और फिलहाल यह नवें भाव में गोचर करने वाले हैं, जो भाग्य, धर्म, विदेश यात्रा और पितृत्व से जुड़ा हुआ है. इस दौरान किसी भी तरह के धन लेन-देन करने से बचें अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है. मंगल-राहु की युति से अपने साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत का भी ध्यान रखें. वहीं करियर के लिहाज से आपके विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. पर्सनल लाइफ में इस दौरान भाई के साथ मतभेद या गलतफहमी हो सकती है और घर के किसी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है.

मंगल-राहु युति का कर्क राशि पर प्रभाव

मंगल ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करने वाले हैं, जो रहस्यमय घटनाओं, विरासत और दीर्घायु से जुड़ा हुआ है. साथ ही यह आपके पांचवें और 10वें भाव का स्वामी भी हैं. इस समय आपके नौकरी में वरिष्ठों या साथ काम करने वालों के साथ बातचीत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. आपको सहकर्मियों और अधिकारियों से समर्थन की कमी महसूस हो सकती है, जिसकी वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा. इस अवधि में अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है.

मंगल-राहु युति का धनु राशि पर प्रभाव

मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अपने कार्यों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका रही है. इस समय आर्थिक रूप से भी आप बहुत सहज महसूस नहीं करेंगे, इसलिए कुछ लोग कर्ज लेने का विचार कर सकते हैं. मंगल-राहु की युति की वजह से परिवार में किसी तरह का वाद-विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव होगा. प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है.

मंगल-राहु युति का कुंभ राशि पर प्रभाव

मंगल आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल लग सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है. इस समय शेयर बाजार, सट्टा या चल संपत्ति में निवेश करने की सलाह नहीं दी जाती है. पर्सनल लाइफ में भी आपके जीवनसाथी के साथ गलतफहमी और अहंकार के कारण संबंध मधुर नहीं रहेंगे और ससुराल पक्ष से भी समस्याएं आ सकती हैं. मंगल-राहु की युति से नौकरी पेशा और व्यापारियों को कामकाज में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मेष छल-कपट से रहें सावधान! वृषभ पाएंगे विदेश से बड़ा मौका, मिथुन को प्रॉपर्टी लाभ, वृश्चिक होंगे मालामाल! जानें आज का टैरो राशिफल

Next post

Shiv Dwar Dham: दुनिया का एकमात्र मंदिर, जहां शिवलिंग नहीं शिव प्रतिमा, 11वीं सदी की अद्भुत है उमा-महेश्वर प्रतिमा

You May Have Missed