Makar Rashifal: व्यापार में होगी बढ़ोतरी, विरोधी भी करेंगे तारीफ, इस उपाय से हर कार्य में होंगे सफल
Last Updated:
Capricorn Horoscope: मकर राशि के जातकों के लिए 10 मार्च का दिन शुभ फल देने वाला साबित हाेगा. इस राशि के चंद्रमा आज सप्तम भाग में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा की यह स्थिति सफलता देने वाली साबित होगी. व्यापार में बढ़…और पढ़ें
मकर राशि
हाइलाइट्स
- व्यापार में बढ़ोतरी होगी और माहौल अच्छा रहेगा.
- विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे.
- भगवान शिव की आराधना से सफलता मिलेगी.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 10 मार्च 2025 का दिन खास रहने वाला है. एक तरह से आज का दिन भी मकर राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा. आज मकर राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक दोनों सुखों की प्राप्ति के योग भी रहेंगे. ज्योतिषी के अनुसार आज मकर राशि के जातकों को जीवनसाथी और संतान की ओर से भी सुख की प्राप्ति का योग बना हुआ है. इसके अलावा आज मकर राशि के लोगों के सभी कार्य बिना किसी रुकावट से पूर्ण भी हो सकेंगे.
हिंडौन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा का कहना है कि 10 मार्च का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला बना हुआ है. इस राशि के चंद्रमा आज सप्तम भाग में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा की यह स्थिति शुभ सफल देने वाली बनी हुई हैं. ज्योतिषी का कहना है कि चंद्रमा की स्थिति से इस दिन मकर ना किसी की जातकों को शारीरिक एवं मानसिक सुखों की प्राप्ति होगी.
ऑफिस में विरोधी करेंगे आपकी प्रशंसा
मकर राशि के जातकों के लिए आज जीवनसाथी और संतान पक्ष की ओर से भी सुख की प्राप्ति का योग रहेगा. इसके अलावा हर कार्य बिना बाधा के पूर्ण होने का योग भी आज बना हुआ है. ज्योतिषी के अनुसार आज मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए व्यापार में बढ़ोतरी और उन्नति से प्रसन्नता भी होगी. व्यापार के कार्यस्थल पर भी माहौल आज अच्छा रहेगा. व्यापारी वर्ग के लिए आज समाज से मान सम्मान की प्राप्ति की योग भी बने हुए हैं. मकर राशि की नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन खास है. कार्यस्थल पर आज आप खुश रहेंगे और ऑफिस की विरोधी भी आज आपकी प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे.
भगवान शिव की अराधना से मिलेगी सफलता
काम को सही समय पर निपटाने के लिए प्रतिस्पर्धी भी आज आपकी तारीफ कर सकते हैं. कार्य को लेकर भी आज नौकरीपेशा लोग संतुष्ट रहेंगे और बॉस भी ऑफिस में आज आपकी तारीफ कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह दिन मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम है. कई दिनों से कि आपका स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है वह आज ठीक रहेगा. मकर राशि के जातक आज स्वयं को स्वस्थ महसूस ही करेंगे. बीते दिनों किये गए शारीरिक व्यायाम का भी आज मकर राशि के लोगों के लिए फल मिलेगा. मकर राशि के प्रेमी- प्रेमिका भी आज कोई यात्रा तय कर सकते हैं.
प्रेमिका से धन लाभ की प्राप्ति के भी आज योग है. ज्योतिषी के अनुसार लवर्स के लिए दिल की बात कहने के लिए भी आज का दिन बहुत शुभ है. उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को भगवान शिव की आराधना के साथ उन्हें जल अर्पण करना है. ऐसा करने से आज मकर राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता हाथ लगेगी.
Karauli,Rajasthan
March 10, 2025, 02:01 IST
जीनवसाथी और संतान से सुख की होगी प्राप्ति, विरोधी भी तारीफ करते आएंगे नजर
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


