Makar Rashifal: उपलब्धियां से भरा रहेगा दिन, इंटरव्यू में मिल सकती है सफलता, धन लाभ के हैं प्रबल योग

Makar Rashifal: उपलब्धियां से भरा रहेगा दिन, इंटरव्यू में मिल सकती है सफलता, धन लाभ के हैं प्रबल योग

Last Updated:

Capricorn Horoscope: मकर राशि के जातकों के लिए 8 मार्च का दिन मिला-जुला रहने वाला है. पूर्व में किए गए धन निवेश का आज मकर राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है. बेरोजगार युवकों को आज इंरव्यू के बाद सफलता मिल सकती …और पढ़ें

X

मकर राशि 

हाइलाइट्स

  • मकर राशि के जातकों को धन लाभ के योग हैं.
  • बेरोजगार युवकों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है.
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन नकारात्मक रह सकता है.

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 8 मार्च 2025 का दिन मिला-जुला रहने वाला है. इस दिन मकर राशि के जातक अपने क्षेत्र में नई उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं. आय में वृद्धि होने के भी इस दिन प्रबल योग बन रहे है. हालांकि नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन थोड़ा नकारात्मक रह सकता है. इसलिए, नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन कार्यस्थल पर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

हिंडौन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा का कहना है कि पूर्व में किए गए धन निवेश का आज मकर राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है. विशेषतौर से मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लिए इस दिन योजना बनाकर किसी कार्य को करना बहुत ही शुभ रहेगा. आज के दिन मकर राशि के जातक नया वाहन लेने का भी मन बना सकते हैं.

नौकरीपेशा वालों के लिए नकारात्मक रहेगा दिन

ज्योतिषी के अनुसार मकर राशि की नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन नकारात्मक रह सकता है. इस क्षेत्र के लोगों के लिए कार्यस्थल पर आज माहौल नकारात्मक रहेगा. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से भी आज किसी कार्य को लेकर शिकायत रह सकती है. ऑफिस में आज सहकर्मियों से दोस्ती के वातावरण में कार्य करना शुभ रहेगा. इससे ऑफिस में आपका मूड अच्छा बना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दोपहर बाद का ऑफिस का माहौल थोड़ा आनंद में रह सकता है. वहीं बेरोजगार नवयुवकों के लिए भी आज का दिन अच्छा बना हुआ है. यदि आज वह कोई नया इंटरव्यू देने वाले हैं, तो आज उसमें सफलता के भरपूर योग है.

लवर्स के लिए खास रहेगा दिन

ज्योतिषी पं धीरज शर्मा का कहना है कि 8 मार्च का दिन मकर राशि के लवर्स के लिए भी खास रहने वाला है, क्योंकि आज के दिन प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध धनिष्ठ रह सकते हैं. प्रेमी से कहने के लिए जिस बात के बारे में आप कई दिनों से सोच रहे है, उस बात को भी आज अपने लव पार्टनर से कह सकते हैं. ज्योतिषी का कहना है कि मकर राशि के जातकों को 8 मार्च के दिन एक बात जरूर याद रखनी है. आज के दिन आपको मेहनत और स्वास्थ्य में से किसी एक चीज को चुनना पड़े तो केवल स्वास्थ्य को ही चुनें, क्योंकि यही आपके लिए आगे ज्यादा काम आएगा. इस दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी की पूजा करना मकर राशि के जातकों के लिए सबसे बेहतर रहेगा.

homeastro

लवर्स के लिए यादगार रहेगा दिन, युवाओं को इंटरव्यू में मिल सकती है सफलता

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Tula Rashifal: तुला राशि वाले हो जाए सतर्क! बेवजह किसी के कारण हो सकता है विवाद, जानें आज का राशिफल

Next post

सिंह राशि को मिलेगा छप्पर फाड़ सफलता, करियर में मिलेगा शानदार फल, लेकिन पार्टनर से बढ़ेगा विवाद

You May Have Missed