Mahashivratri 2025: महादेव की कृपा पाने का अनूठा अवसर ! जानें किस मूलांक के जातक क्या उपाय करें
Last Updated:
Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि 2025 में 26 फरवरी को मनाई जाएगी. इस दिन महादेव की कृपा पाने के लिए विभिन्न मूलांक के जातकों को विशेष उपाय करने चाहिए, जैसे लाल चंदन, कच्चा दूध, केसर, सफेद चंदन, दूर्वा घास आदि…और पढ़ें
महाशिवरात्रि पर मूलांक के अनुसार करें अभिषेक
हाइलाइट्स
- महाशिवरात्रि 2025 में 26 फरवरी को मनाई जाएगी.
- मूलांक 1 के लिए लाल चंदन और तिल का तेल चढ़ाएं.
- मूलांक 5 के लिए दूर्वा घास और तुलसी के पत्ते चढ़ाएं.
Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि का पवन पर्व, वर्ष 2025 यानी इस वर्ष 26 फरवरी के दिन बुधवार को होगा. महाशिवरात्रि की शुरुआत प्रातः 11:08 से शुरू होगी और 27 फरवरी को प्रातः 8:54 पर समाप्त होगी. भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का पर्व एक अनूठा अवसर होता है. इस पर्व पर महादेव को प्रसन्न करके अपने जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है. महादेव की पूजा के लिए सबसे अनुकूल समय निश्चित कल के रूप में 26 फरवरी को रात्रि 12:28 से 1:17 तक है. आइये अंक ज्योतिष के माध्यम से समझते हैं कि किस मूलांक के जातक को महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए.
मूलांक 1 : मूलांक 1 के जातकों को महादेव को प्रसन्न करने के लिए लाल चंदन जल में मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए. साथ ही शिवलिंग पर लाल फूल,शहद और तिल का तेल चढ़ाना चाहिए.इससे आपके करियर की सभी वाधा दूर होंगी.
Job Interview Tips: बार-बार इंटरव्यू में हो रहे हैं असफल तो करें ये आसान उपाय! तुरंत मिलेगी कामयाबी
मूलांक 2 : मूलांक 2 के जातकों के लिए महादेव की कृपा पाने के लिए कच्चा दूध, दही,कमल के फूल और चावल महादेव के ऊपर अर्पित करने चाहिए. महादेव को दूध और जल चढ़ाते समय चांदी के बर्तन का प्रयोग करें. इससे आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होगा और पारिवारिक क्लेश दूर होगी.
मूलांक 3 : महादेव की कृपा के लिये मूलांक 3 के जातकों को केसर और हल्दी से युक्त जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए. अभिषेक के पश्चात केला और चने की दाल से बने लड्डू का भोग लगाना चाहिए.इससे आपकी विदेश यात्रा और विवाह में आ रही वाधा दूर होंगी.
मूलांक 4 : महादेव की कृपा पाने के लिये मूलांक 4 के जातकों के लिये सफेद चंदन और जौ को जल में मिला कर अभिषेक करने से लाभ होगा. अभिषेक के पश्चात महादेव पर काले सफेद तिल चढ़ाने से संकट और कष्ट दूर होंगे.धनलाभ के योग बनेंगे.
मूलांक 5 : भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूर्वा घास और तुलसी के पत्ते एवं नारियल के पानी का अभिषेक करें. इससे आपको बुद्धि में विकास होगा,एकाग्रता में वृद्धि होगी एवं आपके व्यापार में लाभ होगा.स्किन से सम्बंधित रोगों से मुक्ति मिलेगी.
शनि गोचर 2025: इस राशि के जातक हो जाएं सावधान ! शुरू होने वाला है साढ़ेसाती का फेर, जानें ज्योतिष उपाय
मूलांक 6 : महाशिवरात्रि पर महादेव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर गाय के देसी घी से अभिषेक करें.साथ ही सफेद कमल के फूल,सफेद मिठाई और चावल,इत्र एवं चीनी शिवलिंग पर अर्पित करें. इससे आपके वैवाहिक जीवन में तनाव दूर होगा और अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होगी.
मूलांक 7 : महाशिवरात्रि पर मूलांक के साथ के जातकों के लिए महादेव का चमेली के तेल से अभिषेक करना चाहिए. साथ ही काली मिर्च,काले तिल और उड़द शिवलिंग पर अर्पित करें. इससे आपके जीवन में अध्यात्म की बढ़ोत्तरी होगी. सभी प्रकार के शारीरिक कष्ट दूर होंगे.
Cow Tail Benefits: गाय की पूंछ के बाल से दुर्भाग्य, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति! जानें इससे होने वाले दूसरे लाभ
मूलांक 8 : मूलांक 8 के जातकों के लिए सभी प्रकार के तनाव और कष्टों से मुक्ति के लिए काले शिवलिंग का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए. इससे आपके जीवन में सभी प्रकार की कठिनाइयां दूर होगी और करियर एवं व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.
मूलांक 9 : मूलांक 9 के जातकों के लिए महाशिवरात्रि के पर्व पर सफेद शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. अभिषेक में गुड़ मिश्रित जल और लाल चंदन का प्रयोग करना चाहिए. इससे आपके जीवन में लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं साथ ही गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिलता है.
February 19, 2025, 15:18 IST
महादेव की कृपा पाने का अनूठा अवसर ! जानें किस मूलांक के जातक क्या उपाय करें


