Libra Horoscope Today: अच्छा या बूरा, कैसा रहेगा तुला राशि वालों के लिए आज का दिन, पढ़े राशिफल

Libra Horoscope Today: अच्छा या बूरा, कैसा रहेगा तुला राशि वालों के लिए आज का दिन, पढ़े राशिफल

पूर्णिया. तुला राशि के जातकों के लिए मैत्री चक्र के आधार पर मंगल और बृहस्पतिवार के साथ शुक्र का सामंजस्य यानी मिला जुला असर रहेगा. अगर आपका समय अच्छा नहीं चल रहा है तो ऐसे में आपको कुछ दान पुण्य करना चाहिए. पूर्णिया के ज्योतिष मनोतपाल झा कहते हैं कि मंगलवार और बृहस्पतिवार ये दो दिन शुक्र के साथ सामंजस्य का रहता है. ऐसे में सप्ताह के ये दो दिन परेशानी से घिरे रहेंगे. उन्होंने कहा इसका भी कारण शास्त्रों में वर्णित है.

पूर्णिया के ज्योतिषाचार्य मनोतपाल झा ने बताया कि शुक्र गोचर के अनुसार वर्तमान में शुक्र मकर राशि में गोचर कर रहा है और मकर राशि का स्वामी शनि शुक्र का अपना मित्र है. ऐसे में उन्होंने कहा ज्योतिष विद्दया में मैत्री चक्रण के मुताबिक देखा जाए तो पांच तरह के मैत्री चक्रण होते हैं, जिसमें शुक्र का अपना मित्र बुध और शनि है. इसके साथ उनका पूर्ण रूपेण मित्रता रहता है, जिससे उन्हें लाभ होता है. वहीं मंगल और बृहस्पति के साथ उसकी मध्यम सामंजस्य है. जिससे उसका परिणाम मिला जुला होता है.

तुला राशि पर क्या रहेगा प्रभाव
उन्होंने कहा ऐसे में तुला राशि के जातको के लिए मिला जुला प्रभाव रहेगा. वहीं बनते काम रुक सकते है. आया हुआ धन किसी कारणवश रुक जाएगा. दोस्तों के साथ बकझक हो सकती है. पत्नी और संतान को लेकर चिंतित रहेंगे. अपने स्वास्थ्य का ध्यान दे. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस राशि का स्वामी शुक्र हो उनका कामवासना बहुत तेज होता है और इस क्षेत्र में अव्वल रहते है. हालांकि, उन्होंने कहा कि शुक्राचार्य देवताओं के नहीं बल्कि दैत्यों के गुरु थे. वहीं तुला राशि के जातक का काम उत्तेजना बहुत तेज रहेगा.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय
अगर आपका समय अच्छा नहीं चल रहा है तो ऐसे में आपको कुछ दान करना चाहिए. आपको अपने राशि के स्वामी शुक्र से संबंधित दान करने होंगे. उजाला वस्त्र का दान करें, गरीबों दवाई का दान करें किसी गरीब निर्धन को भोजन कराये , हो सके तो आप सफेद कलर का कपड़ा पहने और सफेद कलर का कपड़ा का दान करें,जिससे आपकी दिन की मुश्किले कम होगी.

Tags: Bihar News, Horoscope Today, Local18, Purnia news

Source link

You May Have Missed