Ladoo Gopal's Idol: इस बार जन्माष्टमी पर न करें मिठाई की खरीदारी, घर पर बनाएं मिल्क पेड़ा और लगाएं भोग
क्यों खास है मिल्क पेड़ा?
मिल्क पेड़ा सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा जताने का एक खास तरीका है. इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही बहुत सारी चीज़ें चाहिए होती हैं. बस कुछ सिंपल सामग्री और सही तरीका पता हो, तो ये मिठाई चुटकियों में तैयार हो जाती है. इसे खासतौर पर खाटू श्याम जी के मंदिरों में भी भोग के रूप में चढ़ाया जाता है.
कैसे बनाएं मिल्क पेड़ा?
1. दूध को गाढ़ा करें:
सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई लें और उसमें गाय का दूध डालें. धीमी आंच पर दूध को पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब दूध आधे से कम रह जाए और थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो समझिए पहला स्टेप पूरा.
अब इस गाढ़े दूध में खोया डालें और अच्छे से मिलाएं. जब दोनों अच्छी तरह मिक्स हो जाएं, तब उसमें चीनी डाल दें. चीनी डालने के बाद फिर से लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण जल न जाए.
3. घी और इलायची का स्वाद:
जब मिश्रण थोड़ा और गाढ़ा हो जाए, तो उसमें घी डालें और मिला लें. घी पड़ने से मिठाई में एक अलग चमक और स्वाद आता है. इसके बाद इलायची पाउडर डालें और पूरे मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक वो कढ़ाई छोड़ने लगे.
अब इस तैयार मिश्रण को किसी थाली या ट्रे में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें. जब थोड़ा ठंडा हो जाए और हाथ लगाने लायक हो, तो छोटे-छोटे पेड़े बना लें. हर पेड़े पर ड्राई फ्रूट्स और चांदी का वर्क लगाएं.
भोग कैसे लगाएं?
मिल्क पेड़े पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तभी भोग के लिए रखें. इन्हें तुलसी के पत्ते के साथ भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें. फिर प्रसाद के रूप में सब में बांटें. ऐसा माना जाता है कि इस दिन प्रेम और श्रद्धा से चढ़ाया गया भोग बाल गोपाल को बहुत जल्दी स्वीकार होता है.


