Ladoo Gopal's Idol: घर में लड्डू गोपाल की स्थापना से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती

Ladoo Gopal's Idol: घर में लड्डू गोपाल की स्थापना से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती

Ladoo Gopal’s Idol: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जितना खास होता है, उतनी ही भावनाएं जुड़ी होती हैं लड्डू गोपाल की पूजा से. कई लोग इस दिन के बाद कान्हा जी की मूर्ति को अपने घर में स्थापित कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को घर में स्थापित करने के भी कुछ नियम होते हैं? अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि जन्माष्टमी के बाद लड्डू गोपाल को घर में हमेशा के लिए विराजमान करें, तो पहले कुछ जरूरी बातें समझ लेना बेहद जरूरी है. यह सिर्फ आस्था से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि आपके घर की सुख-शांति से भी जुड़ा है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

1. किस दिशा में करें स्थापना?
सबसे जरूरी बात है कि लड्डू गोपाल को घर में कहां और कैसे स्थापित किया जाए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मूर्ति को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में ही रखना चाहिए. यह दिशा देवताओं की मानी जाती है और इसी दिशा से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, अगर आप इसे नजरअंदाज कर देते हैं तो पूजा का असर कम हो सकता है.

3. रोजाना करें ये छोटी सी सेवा
लड्डू गोपाल कोई सामान्य मूर्ति नहीं हैं, वो घर के सदस्य जैसे हो जाते हैं. इसलिए उन्हें रोज़ माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाएं. श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री बहुत प्रिय है, और ऐसा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा, उनके वस्त्र बदलना, जल देना और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी होता है.

4. अकेले ना रखें कान्हा जी को
कहा जाता है कि राधा के बिना श्रीकृष्ण अधूरे हैं. इसलिए जहां भी लड्डू गोपाल को स्थापित किया जाए, वहां राधा रानी की मूर्ति भी जरूर होनी चाहिए. इससे न केवल पूजा पूरी मानी जाती है बल्कि दोनों की कृपा भी घर पर बनी रहती है.

5. मूर्ति को ऐसे न छोड़ें
अगर किसी वजह से आप पूजा नहीं कर पा रहे हैं, या समय की कमी हो, तो मूर्ति को यूं ही बिना सेवा के ना छोड़ें. ऐसे में आप किसी योग्य व्यक्ति को मूर्ति सौंप सकते हैं या फिर साफ-सफाई करके एक साफ कपड़े में लपेट कर उसे सुरक्षित स्थान पर रख सकते हैं. मूर्ति को सीधे विसर्जित करना अंतिम विकल्प होना चाहिए.

6. कान्हा जी को समझें घर का सदस्य
एक बार लड्डू गोपाल की मूर्ति को स्थापित कर लिया तो फिर रोज़ाना पूजा करना ज़रूरी हो जाता है. यह सिर्फ मूर्ति नहीं, बल्कि आपके घर के भगवान बन जाते हैं. ऐसे में जैसे घर के बच्चों का ख्याल रखते हैं, वैसे ही लड्डू गोपाल की सेवा भी करनी चाहिए.

Source link

Previous post

वास्तु के 5 आसान उपाय पैसे को चुंबक की तरह खींचते हैं, लाते हैं घर में बरकत, सुख-शांति, दूर होगी नजर और रुकावट

Next post

कजरी तीज पर शनि-अरुण का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की महिलाओं के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

You May Have Missed