Kumbh Rashifal : कुंभ राशि वाले इंवेस्टमेंट से पहले एक बार जरूर सोंचे, विशेष फल पाने के लिए करें यह उपाय

Kumbh Rashifal : कुंभ राशि वाले इंवेस्टमेंट से पहले एक बार जरूर सोंचे, विशेष फल पाने के लिए करें यह उपाय

कोरबा : आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. एक ओर जहां प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी, वहीं करियर में कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं. आर्थिक मोर्चे पर भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

प्रेम जीवन : ज्योतिष आचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी के अनुसार आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे और रिश्ते में और अधिक मजबूती आएगी. अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज उसके सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सही समय है.

करियर: ज्योतिष आचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी के अनुसार करियर के लिहाज से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपको ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें निभाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. टीम वर्क पर ध्यान दें और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें.

आर्थिक स्थिति: ज्योतिष आचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी ने बताया कि आज आपका मन खर्च करने का करेगा किसी नई चीज को खरीदने का मन कर सकता है. लेकिन खर्च करने से पहले एक बार सोच लें. निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. कुछ लोगों को मौसमी बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखें.

यह कर सकते हैं उपाय
ज्योतिष आचार्य ने विशेष फल पाने के लिए उपाय बताएं कि आज सुबह भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं और रोली का तिलक लगाएं. इससे आपको लाभ होगा.

Tags: Horoscope Today, Korba news, Local18, Rajasthan news, Zodiac Signs

Source link

Previous post

Shukra Gochar: 05 दिन बाद आसमान में होगी कयामत…शुक्र ग्रह करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की होगी मौज!

Next post

Lohri 2025: लोहड़ी पर क्यों सुनी जाती है दुल्ला भट्टी की कहानी? क्‍या होता है महत्‍व, पंडितजी से जानें सच्चाई

You May Have Missed