Krishna Janmashtami 2025 Mantra: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के इन 5 शक्तिशाली मंत्र का करें जप, जानें मंत्र जप के लाभ
Last Updated:
Krishna Janmashtami 2025 Mantra: 16 अगस्त को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. यह दिन धर्म की अधर्म पर विजय, अन्याय के अंत और प्रेम, करुणा व धर्म की स्थापना का प्रतीक है. वेद और पुराणों में कृष्णज…और पढ़ें

Lord Shri Krishna Mantra on Janmashtami 2025: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और इस बार यह शुभ तिथि 16 अगस्त दिन शनिवार को है. भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में होती है. ज्योतिष शास्त्र में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन श्रीहरि की पूजा और मंत्र जप करने के विशेष फायदे बताए गए हैं है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा, रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि का संयोग साधना के लिए अत्यंत शक्तिशाली ऊर्जा प्रदान करता है. इस अवसर पर श्रीकृष्ण के नाम-स्मरण और मंत्र जप से भक्ति, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण के इन 5 शक्तिशाली मंत्र के बारे में और उनके लाभ…

जन्माष्टमी पर जप करने योग्य 5 शक्तिशाली श्रीकृष्ण मंत्र
मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीनन्दनाय नमः
लाभ: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जप करने से आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही यह धन-समृद्धि, संतान सुख और बाधा निवारण के लिए अत्यंत प्रभावी है. इस मंत्र के जप से सभी दुख व कष्टों से मुक्ति मिलती है.
मंत्र: कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः॥
मंत्र: हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
लाभ: भगवान श्रीकृष्ण का यह मंत्र भक्ति मार्ग में उन्नति, मानसिक शुद्धि और पापों से मुक्ति देता है. पुराणों में इसे कलियुग का मुक्तिदायक महामंत्र माना गया है, जो सभी पाप व दुखों को नष्ट करता है और आत्मा का परामात्मा से मिलन करवाता है. यह मंत्र सभी तरह की चिंताओं से मुक्ति दिलाता है.

मंत्र: क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा
लाभ: जन्माष्टमी पर सुबह शाम इस मंत्र का जप करने का विशेष महत्व है. यह मंत्र प्रेम, सौहार्द और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाता है और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरी करता है. यह मंत्र विचारों को शुद्ध करता है और मन में मौजूद सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


