Krishna Janmashtami 2025 Jhanki: जन्माष्टमी पर आप भी घर में सजाते हैं झांकी, इन 5 चीजों को अवश्य रखें, तभी पूरा होगा ब्रज मंडल

Krishna Janmashtami 2025 Jhanki: जन्माष्टमी पर आप भी घर में सजाते हैं झांकी, इन 5 चीजों को अवश्य रखें, तभी पूरा होगा ब्रज मंडल

Last Updated:

Krishna Janmashtami 2025 Jhanki: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त दिन शनिवार को मनाया जाएगा और हर वर्ष यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन घर, पंडाल और मंदिरों में खास तरह की सजावट की जाती है और बाल गोपाल की झांकिया भी बनाई जाती है. इसके लिए कई दिनों पहले से तैयारी का जाती है.

Krishna Janmashtami 2025 Jhanki Decoration Ideas : भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 16 अगस्त दिन शनिवार को है. कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व धूमधाम से मनाता है. इस दिन को और भी खास बनाने के लिए घरों और चौराहे पर झांकी सजाई जाती हैं. अगर आप भी अपने घर में झांकी सजाते हैं या झांकी लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप थीम या डिजाइन चुन सकते हैं लेकिन इन 5 चीजों का होना आवश्यक है, जो लड्डू गोपाल के पास रख सकें. इन चीजों के बिना जन्माष्टमी की झांकी अधूरी रहेगी और पूजा भी पूरी नहीं हो पाएगी. आइए जानते हैं झांकी के लिए किन 5 चीजों को रखें…

कृष्ण जन्माष्टमी की थीम या डिजाइन को चुनकर आप घर में झांकी बना सकते हैं. हर कोई अपनी झांकी को खास बनाने के लिए नए नए प्रयोग करते हैं. कुछ जगह पेड़ पौधे से झांकी बनाते हैं तो कुछ जगह खेल खिलौने, लाइटिंग या रंग बिरंगी सजावट के साथ इस झांकी को स्पेशल बनाते हैं. जन्माष्टमी के मौके पर घर में झांकी बनाने के लिए भक्त सालभर इंतजार करते हैं और जन्माष्टमी से कई दिन पहले इसकी तैयारियां शुरू कर देते हैं. अगर आप भी घर में जन्माष्टमी की झांकी बनाना चाहते हैं तो अपनी डिजाइन कोई भी रखें लेकिन इन 5 चीजों को वहां जरूर रखें, ताकि इस उत्सव में धार्मिक माहौल भी रहे.

जन्माष्टमी की झांकी का यह केंद्र बिंदु है. रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि पर प्रतिमा की स्थापना करने से श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है. प्रतिमा को पीतांबर पहनाकर माखन-मिश्री का भोग अवश्य लगाएं.

जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के जन्म के बाद उनको झूला पर झूलाया जाता है. इसलिए जन्माष्टमी से पहले ही लड्डू गोपाल के लिए झूला अवश्य लेकर आएं और उसको झांकी में भी रखें. लड्डू गोपाल झूले में ही बैठकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं.

जन्माष्टमी पर लीलाओं को दर्शाने के लिए गोप-गोपियों, गाय, बछड़े और यमुना किनारे की सजावट का उपयोग करें. यह झांकी को जीवंत बना देता है और बच्चों में कथा सुनने का उत्साह जगाता है.

जन्माष्टमी की झांकी के लिए आप माखन मटकी जरूर रखें, ताकि लड्डू गोपाल की बाल लीलाओं को जीवंत किया जा सके. भगवान कृष्ण ने बचपन में घरों से काफी माखन चुराया है और जब आप इसे अपनी झांकी में रखेंगे तो यह छवि बेहद सुंदर बनेगी.

जन्माष्टमी के दिन झांकी के लिए तुलसी का पौधा, मोर पंख और बांसुरी को जरूर रखें. मोर पंख नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और बांसुरी प्रेम व माधुर्य का प्रतीक है. इन्हें श्रीकृष्ण की प्रतिमा के पास रखें, यह झांकी की शोभा बढ़ाता है. वहीं झांकी में तुलसी रखना पवित्रता और भक्ति का प्रतीक है.

homedharm

जन्माष्टमी पर आप भी घर में सजाते हैं झांकी, इन 5 चीजों को अवश्य रखें

Source link

Previous post

मुक्तिनाथ मंदिर, जहां माता लक्ष्मी संग विराजमान हैं नारायण, जलकुंड में स्नान से मिटते सारे पाप, स्वयंभू हैं शालिग्राम

Next post

'ग्रहों के सेनापति' ने डाला शत्रु के घर में डेरा… 3 राशियों की लगेगी लॉटरी! मिलेगा पैसा, नौकरी लेकिन…

You May Have Missed