Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए बांसुरी, मोरपंख के जरूर लेकर आएं ये 6 चीजें

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए बांसुरी, मोरपंख के जरूर लेकर आएं ये 6 चीजें

Last Updated:

Krishna Janmashtami 2025: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. यह दिन धर्म की अधर्म पर विजय, अन्याय के अंत और प्रेम, करुणा व धर्म की स्थापना का प्रतीक है. इस दिन विधि विधान के साथ लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की जाती है. आप भी पहले से ही इन 5 चीजों को मंगवा कर रख लें, ताकि पूजा में किसी तरह का व्यवधान ना आए.

Janmashtami 2025 Date In India: 16 अगस्त दिन शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा और इस पर्व को लेकर अभी से तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. कुछ जगहों पर कृष्ण जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी भी कहा जाता है. कृष्ण जन्माष्टमी पर परंपरा और ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ वस्तुएं घर लाना अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि ये वस्तुएं सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और श्रीकृष्ण की कृपा को आमंत्रित करती हैं. साथ ही आपकी पूजा में किसी भी तरह का व्यवधान भी नहीं आएगा. आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी पर कौन सी 5 चीजें घर पर जरूर लेकर आएं, ताकि लड्डू गोपाल का आशीर्वाद हमेशा बना रहे.

कृष्ण जन्माष्टमी से पहले बांसुरी जरूर लेकर आएं क्योंकि लड्डू गोपाहल को बांसुरी बहुत प्रिय है. जन्माष्टमी के मौके पर लड्डू गोपाल को नई बांसुरी अर्पित करने से घर में सुख-शांति आती है और समृद्धि बनी रहती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी लाने से सभी तरह के दोष से मुक्ति मिलती है.

जन्माष्टमी से पहले आप पीतल या चांदी की गाय भी जरूर लेकर आएं. ऐसा करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और नौकरी व कारोबार में अच्छी तरक्की होगी. जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पूजा के बाद गाय की भी पूजा की जाती है और उसको पूजाघर में रखा जाता है.

जन्माष्टमी से पहले ही आप घर में पीताम्बर कपड़ा यानी पीला वस्त्र मंगवा कर रख लें. जन्म के बाद लड्डू गोपाल को पीला कपड़ा अर्पित किया जाता है. पीला रंग बृहस्पति और श्रीकृष्ण दोनों का प्रिय है. इसे लाने और सजावट में उपयोग करने से धन, सौभाग्य और गुरु कृपा मिलती है.

मोर पंख भगवान कृष्ण के मुकुट की शोभा है और घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है. साथ ही जन्माष्टमी के मौके पर कृष्णजी को मोर पंख अर्पित करने से राहु केतु दोष भी शांत होता है. मोर पंख लाने से घर में सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है और इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

अगर आपके घर पर तुलसी का पौधा नहीं है तो जन्माष्टमी से पहले एक तुलसी का पौधा अवश्य लेकर आएं. तुलसी का पौधा सभी तरह के दोष दूर करता है और लड्डू गोपाल के भोग में तुलसी दल डाला जाता है. तुलसी माता श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय हैं. जन्माष्टमी पर तुलसी लाकर रोपने से पापों का क्षय और घर में पवित्रता आती है.

शंख को विष्णु जी का प्रतीक माना जाता है और भगवान कृष्ण के पूर्ण अवतार में एक हाथ में शंख जरूर होता है. लड्डू गोपाल के बाद शंख अवश्य बजाना चाहिए, ऐसा करने से घर में शंख रखने से धनवृद्धि, रोगों से बचाव और घर के वातावरण में सकारात्मक कंपन बढ़ते हैं.

homedharm

कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए जरूर लेकर आएं ये 6 चीजें

Source link

You May Have Missed