Karwa Chauth 2025 Rashifal: करवा चौथ पर शुक्रवार का शुभ संयोग, इन 6 राशिवालों को मिलेगा सच्चा प्यार और पैसा!

Karwa Chauth 2025 Rashifal: करवा चौथ पर शुक्रवार का शुभ संयोग, इन 6 राशिवालों को मिलेगा सच्चा प्यार और पैसा!

Last Updated:

Karwa Chauth Rashifal 2025 Love Zodiac Predictions: इस साल का करवा चौथ का दिन 6 राशिवाले जातकों के लिए प्यार और पैसे से भरा होगा. इस राशि के लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है. आइए जानते हैं करवा चौथ किन 6 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा?

ख़बरें फटाफट

करवा चौथ का राशिफल.
Karwa Chauth Rashifal 2025 Love Zodiac Predictions: इस साल 10 अक्टूबर को करवा चौथ पर शुक्रवार दिन का शुभ संयोग बना है. शुक्रवार का दिन भौतिक सुख, सुविधाओं, प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को विवाह, प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधाओं, धन, समृद्धि, कला आदि का कारक माना गया है. करवा चौथ पर शुक्रवार का दिन 6 राशिवालों के लिए शुभ साबित होने वाला है. करवा चौथ पर इन राशिवालों को सच्चा प्यार और पैसा मिलेगा. आइए जानते हैं करवा चौथ किन 6 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा?

करवा चौथ का राशिफल

मिथुन: करवा चौथ का दिन मिथुन राशिवालों की लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा होगा. इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. पार्टनर को डिनर पर ले जा सकते हैं. आपके दांपत्य जीवन में भी प्यार की मिठास होगी. लव लाइफ हो या फिर मैरिड लाइफ, मिथुन राशिवालों के लिए करवा चौथ प्रेम और खुशहाली का उत्सव लेकर आएगा.

कर्क: करवा चौथ का दिन कर्क राशिवालों की लव लाइफ में मिठास बढ़ाने वाला होगा. आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को और मजबूत करेंगे. प्रेम और रोमांस से भरा यह दिन आपकी लाइफ में नए नई एनर्जी लेकर आएगी. पार्टनर के साथ रिलेश​नशिप बेहतर होगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगा. इस दिन पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं.

कन्या: करवा चौथ का दिन कन्या राशिवालों के लिए प्यार और पैसा दोनों की सौगात लेकर आने वाला है. इस शुभ दिन को आपको धन लाभ होगा और नौकरी में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. वेतन वृद्धि का योग भी बन रहा है. इस दिन आप कोई मकान या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. रोमांस भरपूर रहेगा. वैवा​हिक जीवन सुखमय होगा.

वृश्चिक: करवा चौथ के अवसर पर वृश्चिक राशि के लोग घर पर कोई बड़ा आयोजन कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन दोनों के लिए यह दिन अच्छा होगा. पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. इस दिन आप दोनों घर पर ही उत्सव मनाने की तैयारी कर सकते हैं. आप एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे. कोई नया काम कर सकते हैं.

कुंभ: कुंभ राशिवालों के लिए करवा चौथ का दिन प्रेम के उत्सव वाला होगा. आपका पार्टनर आपके जीवन को प्रेम और रोमांस से भर देगा. इस दिन आप कहीं पर रोमांटिक और यादगार पल व्यतीत करने के लिए जा सकते हैं. आपके रिश्ते में मधुरता आएगी और एक नयापन महसूस होगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी. इस दिन आपके यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी.

मीन: करवा चौथ का दिन मीन राशिवालों के लिए खुशियां और प्रेम लेकर आ रहा है. इस दिन आपको अपने पार्टनर का सच्चे प्यार देखने को मिलेगा. इस दिन वह आपसे खुलकर बातें कर सकता है, जिससे आप सरप्राइज हो सकते हैं. आपने जो सोचा था, उससे कहीं अधिक प्रेमपूर्ण दिन होगा. आप भी पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे. आपके रिलेशनशिप की बॉन्डिंग और मजबूत होगी. आपको नए अवसर मिल सकते हैं.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

करवा चौथ पर शुक्रवार का शुभ संयोग, इन 6 राशिवालों को मिलेगा सच्चा प्यार-पैसा!

Source link

Previous post

Sidh Peeth Chauth Mata Mandir: करवा चौथ का व्रत रखें या ना रखें, इस दो मंदिर में चौथ माता के दर्शन मात्र से मिलता है पति की लंबी आयु का वरदान

Next post

Tulsi Tips: तुलसी के पास रख दें यह खास चीज, पैसों की होगी बारिश, छट जाएंगे दुख के बादल!

You May Have Missed