Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं इस विधि से करें पूजा, सरगी से लेकर अर्घ्य तक, स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूजन विधि

Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं इस विधि से करें पूजा, सरगी से लेकर अर्घ्य तक, स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूजन विधि

Last Updated:

Karwa Chauth Vrat Sampoorna Puja Vidhi: करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु, वैवाहिक सौभाग्य और गृहस्थ सुख के लिए किया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं (जल भी ग्रहण नहीं करतीं) और रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद व्रत तोड़ती हैं. स्टेप-बाय-स्टेप करवा चौथ की संपूर्ण पूजन विधि जानते हैं…

ख़बरें फटाफट

Karwa Chauth Vrat 2025 Puja Vidhi : कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है और यह हिंदू धर्म में सुहागिन स्त्रियों का सबसे पवित्र और प्रिय व्रत माना गया है. करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है, इस दिन सोलह श्रृंगार करके महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं अर्थात पूरे दिन ना तो जल पीती हैं और ना ही भोजन करती हैं, जब तक कि चंद्र दर्शन ना हो जाए. करवा चौथ की पूजा में शिव परिवार के साथ साथ करवा माता और चंद्र देव की पूजा का विधान है. इस बार करवा चौथ पर सिद्ध योग और कृत्तिका नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है. स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं करवा चौथ की संपूर्ण पूजा विधि…

करवा चौथ व्रत संपूर्ण पूजा विधि (Karva Chauth Vrat Pujan Vidhi) 

व्रत का प्रारंभ (सवेरे सरगी से)
करवा चौथ की शुरुआत सास द्वारा दी गई सरगी से होती है. सरगी का समय सूर्योदय से पहले होता है. सरगी में फल, मिठाई, सूखे मेवे, सेवई, पूड़ी-सब्जी, नारियल आदि होते हैं. सुहागिन महिलाएं इसे भक्ति भाव से ग्रहण करती है और सरगी के माध्यम से बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं. इसके बाद दिनभर जल या भोजन नहीं करती.

करवे को करें तैयार
सुहागिन महिलाएं निर्जला करवा चौथ का व्रत करके साधना करती हैं. शृंगार महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक होता है और व्रत की ऊर्जा बढ़ाता है इसलिए सोलह श्रृंगार करके महिलाएं अब पूर्व या उत्तर दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं. उस पर माता गौरी (पार्वती), भगवान शिव, गणेशजी और कार्तिकेय की प्रतिमाएं या चित्र स्थापित करें. साथ ही करवा माता का कैलेंडर या चित्र स्थापित करके मिट्टी या धातु के करवे (कलश) रखें, जिनमें जल, थोड़े से गेहूं या चावल भरें. करवे के दोनों ओर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बना लें और करवे के मुख पर कलावा बांध लें. साथ ही करवे में अर्घ्य देने के लिए पानी भर लें.

कथा सुनकर महिलाएं आपस में इस तरह करें पूजा
सायंकाल के समय सभी महिलाएं मिलकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं. कथा में वीरवती और उसके पति की कथा का वाचन होता है. कथा जब भी सुनें तो हाथ में कम से कम अक्षत यानी चावल अवश्य रखें. कथा के अंत में सभी जय माता करवा बोलकर आरती करती हैं. कथा सुनने के बाद 7 या 11 बार महिलाएं आपस में करवा का पलटती हैं और करवा वापस उसी के पास आ जाता है. इसके बाद माता गौरी और करवा से सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की उन्नति की कामना की जाती है.

चंद्र दर्शन और अर्घ्य विधि
शाम के समय चांद निकल जाने पर पहले दीपक और छलनी लेकर चंद्रमा को देखें. फिर छलनी से अपने पति का मुख देखें. पति को जल से अर्घ्य दें (लोटे से धीरे-धीरे जल छोड़ें). फिर पति से आशीर्वाद लें या उनके हाथ से जल पीकर व्रत खोलें. कुछ परिवारों में पहले सास-ससुर के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया जाता है. इसके बाद भोजन ग्रहण करते हैं. करवा चौथ में चंद्र को अर्घ्य देने से मन और वैवाहिक जीवन दोनों में सामंजस्य आता है.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं इस विधि से करें पूजा, सरगी से लेकर अर्घ्य तक

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: करवा चौथ पर कर्क, कुंभ समेत इन राशियों की लव लाइफ होगी खास, मेष राशि वाले इस चीज पर रखें नियंत्रण, पढ़ें आज का लव राशिफल

Next post

Aaj ka Makar Rashifal: करवाचौथ पर मकर राशि वालों को बड़ा लाभ, चंद्रमा का गोचर देगा प्रमोशन और प्रॉफिट, बस कर लें ये उपाय

You May Have Missed