Karwa Chauth 2025 Puja: करवा चौथ की पूजा के बाद करवा का क्या करें? अगर इधर-उधर फेंका तो क्या होगा, जानिए नियम
Last Updated:
Karva Chauth 2025 का पर्व 10 अक्टूबर को है. ऋषिकांत मिश्र शास्त्री के अनुसार पूजा के बाद करवा को नदी में प्रवाहित करें, पवित्र पेड़ के नीचे रखें या अगले साल तक संभालकर रखें.
Karwa Chauth 2025 Puja: दिवाली से ठीक 12 दिन पहले करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म में करवाचौथ व्रत का बड़ा महत्व है. इस वर्ष करवा चौथ 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को पड़ रहा है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना से दिनभर निर्जला व्रत करती हैं. करवा चौथ पर करवा माता की पूजा होती है और मिट्टी के कलश से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है. इसके बाद महिलाएं पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं. करवा चौथ को लेकर लोगों में कई सवाल भी होते हैं. ऐसा ही एक सवाल है कि, करवा चौथ की पूजा के बाद करवा का क्या करें? अगर करवा को इधर-उधर फेंक दें तो क्या होगा? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
कई लोग करवा चौथ (Karva Chauth) की पूजा के बाद करवा को इधर-उधर फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करने से माता गौरी नाराज होती है और आपको उनके प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में करवा को भूलकर भी इधर-उधर न फेंके.

करवा चौथ की पूजा के बाद करवा का क्या करें
नदी में प्रवाहित करें: धार्मिक मान्यता के मुताबिक करवा चौथ (Karva Chauth) की पूजा के बाद मिट्टी के करवा को पवित्र नदी या साफ तालाब में प्रवाहित करना चाहिए. करवा को प्रवाहित करते समय या फिर पेड़ के नीचे रखते समय ध्यान रखें की यह कहीं से भी टूटे या खंडित न हो.
पवित्र पेड़ के नीचे रखें: अगर आप करवा को प्रवाहित नहीं कर सकते हैं, तो आप इसे पूजा के बाद किसी पवित्र पेड़ जैसे की पीपल, नीम, आम और बरगद के नीचे रख सकते हैं. ऐसा करना भी शुभ होता है.
अगली साल के लिए रखें: कई लोग करवा चौथ (Karva Chauth) की पूजा के बाद करवा को पूरे 1 साल तक संभालकर रखते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो ध्यान रखें कि इसे घर में किसी ऐसी जगह पर ही रखें जो साफ हो.

ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क…और पढ़ें
ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क… और पढ़ें


