Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, अर्थ को हो जाएगा अनर्थ

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, अर्थ को हो जाएगा अनर्थ

Last Updated:

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के व्रत में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है. यह व्रत मन, शरीर और आत्मा तीनों की शुद्धि का योगिक मार्ग है. इसलिए सुहागिन महिलाओं को जाने अनजाने कोई गलती ना हो, इस बात का ध्यान रखें. आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत में सुहागिन इन बातों का खास ध्यान रखें…

ख़बरें फटाफट

Karwa Chauth 2025: आज सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत कर रही हैं, जिससे घर में धार्मिक माहौल बना हुआ है. करवा चौथ का महत्व वैदिक और लौकिक दोनों ही दृष्टि से अत्यंत गूढ़ और पवित्र है. यह पर्व मुख्य रूप से विवाह-सौभाग्य, पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य तथा सुरक्षा के लिए समर्पित है. करवा चौथ का व्रत केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुशासन भी है. इस व्रत में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है, ताकि व्रत की पवित्रता बनी रहे और व्रत का फल पूरी तरह से प्राप्त हो सके. आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं क्या ना करें…

करवा चौथ व्रत में क्या करें और क्या ना करें

  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेकर ही करवा चौथ का निर्जला व्रत रखें. स्वास्थ्य कारणों से आप फलाहार या पानी ले सकते हैं.
  • यह व्रत केवल शरीर का संयम नहीं बल्कि मन का भी है. दिनभर शांत रहें, किसी से बहस या क्रोध ना करें.
  • करवा चौथ व्रत के दौरान नकारात्मक विचार ना लाएं और किसी के प्रति अपशब्द का प्रयोग ना करें. मन ही मन ईश्वर का भजन करते रहें.
  • करवा चौथ व्रत अगर आप कर रही हैं तो दिन में सोना शुभ नहीं माना जाता है.
  • करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं काले या सफेद रंग के कपड़े ना पहनें. इस रंगों को करवा चौथ के दिन पहनना अशुभ माना गया है.
– पूजा से पहले स्नान और सोलह श्रृंगार करें
मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है. लाल, गुलाबी या पीले रंग के कपड़े पहनें, ये रंग सौभाग्य का प्रतीक माने गए हैं.

– करवा चौथ की कथा जरूर सुनें या पढ़ें
करवा चौथ की कथा सुनना व पढ़ना शुभ माना गया है. इससे व्रत का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.

– व्रत के दौरान पानी या अन्न का सेवन ना करें
करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत है, यानी बिना पानी या भोजन के रखा जाता है. अगर स्वास्थ्य कारणों से मुश्किल हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर फलाहार रख सकते हैं.

– मेकअप या श्रृंगार को अधूरा ना रखें
मां पार्वती के प्रतीक के रूप में श्रृंगार पूरा करना शुभ होता है. यह स्त्री शक्ति और सौभाग्य का सम्मान माना जाता है.

– मोबाइल या सोशल मीडिया पर ज्यादा समय ना दें
करवा चौथ के पूरे दिन को आध्यात्मिकता और अपने रिश्ते के प्रति समर्पण में बिताएं.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं ना करें ये काम, अर्थ को हो जाएगा अनर्थ

Source link

Previous post

Ahoi Ashtami 2025 Radha Kund Snan: अहोई अष्टमी पर इस कुंड में लगाएं डुबकी, मिलेगा संतान सुख का आशीर्वाद, ताउम्र बना रहेगा प्यार

Next post

नीम का पेड़ शुभ क्यों माना जाता है? घर के बाहर लगाने से क्या होंगे लाभ, जानिए इसे लगाने की कौन सी दिशा बेस्ट

You May Have Missed