Kark Rashifal: कर्क राशि वालों को आज बरतनी होगी सावधानी, प्यार-करियर में मिल रहे ये संकेत, ज्योतिष से क्या बताया

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों को आज बरतनी होगी सावधानी, प्यार-करियर में मिल रहे ये संकेत, ज्योतिष से क्या बताया

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है, जिससे थकान महसूस होगी. अचानक कुछ जरूरी काम सामने आ सकते हैं और आपकी पहले से बनाई गई योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं. आज धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, लेकिन सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें. जल्दबाजी या लापरवाही छोटी दुर्घटना या परेशानी का कारण बन सकती है.

नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि चंद्रमा आपकी ही राशि का स्वामी होने से भावनाएं आज अधिक प्रभावी रहेंगी, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय भावुक होकर न लें. दिन की शुरुआत थोड़ी उलझनों भरी रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में मुड़ेंगी और अटके कार्यों में प्रगति दिखाई देगी. शाम तक राहत और संतोष का अनुभव होगा, साथ ही मन भी पहले से ज्यादा शांत और सकारात्मक रहेगा.

लव लाइफ कैसा रहेगा?

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आज संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी. छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें. वहीं अविवाहित जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का योग बन सकता है. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है. शादीशुदा लोगों के लिए शाम का समय रोमांटिक रहेगा, साथ में समय बिताने से रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. अगर मन में कोई बात है, तो उसे स्पष्ट शब्दों में कहें, मन में रखने से तनाव बढ़ सकता है.

नौकरी और व्यवसाय में परिवर्तन

कर्क राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता चरम पर रहेगी. ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में एकाग्रता रखनी होगी, वरना छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है. उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के संकेत हैं, बशर्ते आप समय पर काम पूरा करें. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नया निवेश सोच-समझकर करें. धन आगमन के छोटे अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में बड़े लाभ का आधार बनेंगे. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें.

छात्रों के लिए आज खास दिन

कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. ध्यान बार-बार भटक सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र समय का सही प्रबंधन करें. पढ़ाई के बीच-बीच में छोटा ब्रेक लेने से एकाग्रता बढ़ेगी. किसी गुरु या शिक्षक से सलाह लेने पर पढ़ाई से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा. आज मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन परिणाम भविष्य में सकारात्मक रहेंगे.

महिलाओं के लिए कैसा दिन

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. घर के कार्यों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिवार का सहयोग भी मिलेगा. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस और घर के बीच संतुलन बनाना होगा. गृहणियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, खासकर थकान और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है. आज आत्मविश्वास बनाए रखें, आपकी सूझ-बूझ से कई समस्याएं हल होंगी.

दिशा शूल का योग

आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. आज इन राशि वालों का शुभ अंक 2 है और शुभ रंग काला, गहरा भूरा है. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज शनि मंदिर में सरसों का तेल, उड़द की दाल, काला वस्त्र दान करना शुभ रहने वाला है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Vrishchik rashifal 21 February: वापस मिलेगा रुका हुआ धन, मानसिक तनाव से रहें सावधान, जानें राशिफल

Next post

आज का मीन राशिफल: करियर में मिलेंगे नए अवसर, खर्चों पर रखें नियंत्रण रखें, लाइफ पार्टनर से हो सकता है झगड़ा!

You May Have Missed