Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे रुके हुए काम, रिश्तों में आएगी मधुरता, जानें खास उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए 16 फरवरी 2026, सोमवार का दिन शुभ फल देने वाला है. आज की चतुर्दशी तिथि और भगवान शिव की कृपा से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. रुके हुए कार्यों में गति आएगी, पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी और नौकरी-व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं. जानें आज कौनसे उपाय आपको तरक्की दिलाएंगे.
Today Cancer Horoscope 16 February (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 16 फरवरी 2026, सोमवार का दिन शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि होने के कारण दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा. चंद्रमा की अनुकूल स्थिति आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगी, जिससे रुके हुए कार्यों में गति आने के योग बन रहे हैं. आज आप मानसिक रूप से पहले की तुलना में अधिक शांत और संतुलित महसूस करेंगे. भगवान शिव की कृपा से आपके कई पुराने तनाव कम हो सकते हैं.
नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज चतुर्दशी तिथि होने के कारण भगवान शिव की आराधना कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहेगी. सुबह शिवलिंग पर जल और बिल्वपत्र अर्पित करने से मानसिक तनाव कम होगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना बढ़ेगी. आज पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी.
आज कर्क राशि वालों की नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन प्रगति का संकेत दे रहा है. ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. जिन लोगों का प्रमोशन या ट्रांसफर लंबे समय से अटका हुआ था, उन्हें सकारात्मक समाचार मिल सकता है. सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी की बातों में आकर विवाद से बचें. वहीं व्यापारियों के लिए दिन विशेष लाभकारी रहेगा. आज व्यापार में धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं. नए ग्राहकों से संपर्क बन सकता है और रुका हुआ भुगतान भी प्राप्त हो सकता है. यदि आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा. पार्टनरशिप वाले काम में पारदर्शिता बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
कर्क राशिफल: विद्यार्थियों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि छात्रों के लिए आज का दिन सफलता का संदेश लेकर आया है. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. आज नई चीज सीखने या किसी कोर्स की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है. शिक्षकों का मार्गदर्शन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा.
आज कर्क राशि वालों की लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आज सकारात्मकता बनी रहेगी. यदि पिछले दिनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो आज बातचीत से स्थिति सुधर सकती है. अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ने के संकेत हैं. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. शाम का समय साथी के साथ बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे.
कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. घर-परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा और आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय में प्रमुख भूमिका निभा सकती हैं. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रशंसा मिल सकती है. स्वास्थ्य के मामले में थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करना जरूरी रहेगा.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें


