Kanya Rashifal 17 February: धन लाभ और प्रमोशन के योग, स्वास्थ्य का ध्यान रखें! कन्या वाले आज करें ये उपाय

Kanya Rashifal 17 February: धन लाभ और प्रमोशन के योग, स्वास्थ्य का ध्यान रखें! कन्या वाले आज करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 17 February 2026: आज धन लाभ, प्रमोशन और बड़ी डील के प्रबल योग बन रहे हैं. आत्मविश्वास से हर काम में सफलता मिलेगी. प्रेम और परिवार में खुशियां रहेंगी, बस स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आज हनुमान जी की पूजा अवश्य करें.

ख़बरें फटाफट

देवघर: आज कन्या राशि वालों का ग्रह नक्षत्र के हिसाब से बिल्कुल शुभ रहने वाला है.आज धन आने का प्रबल योग रहने वाला है. मन प्रशन्न रहने वाला है. व्यापार मे भी आज धन लाभ का योग दिख रहा है.आज कोई भी कार्य आँख मुंदकर उसमे आपको सफलता निश्चित मिलेगी.वही ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि,शतभिषा नक्षत्र, शिव योग रहने वाला है.वही चन्द्रमा मकर उपरांत कुम्भ राशि मे संचार करने वाला है. इस हिसाब से कैसा रहेगा कन्या का विस्तृत राशिफल जानते है देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से?

करियर की दृष्टिकोण से आज शुभ
करियर की दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशिवालो का बहुत शुभ रहने वाला है. आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ा रहेगा. जिससे आपको करियर और कामकाज में सफलता मिलेगी. आप के द्वारा कोई बड़ा भूखंड अथवा घर की खरीदी की प्रबल संभावना बनी हुई है. नौकरी मे उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रमोशन का भी योग बनेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. भूमि भवन के मामले पक्ष में रहेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ी हुई रहेगी. लक्ष्यों को समय से पूरा करेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.

आय के बनेंगे नये स्त्रोत
आर्थिक दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों का बेहद शुभ रहने वाला है. आय के नये स्रोत बनेंगे. नये व्यापार का भी आरम्भ कर सकते है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार मे तेजी आएगा.उद्योग व्यापार के प्रयास तेजी से आगे बढ़ेंगे. व्यापार मे पुराना किया गया धन निवेश से आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा. व्यापार मे कोई बड़ी डील भी मिल सकती है.

लव लाइफ में बना रहेगा तालमेल
लव और परिवारिक दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों का बेहद शुभ रहने वाला है. परिवार में अध्यात्मिक माहौल रहेगा. पैतृक सम्पति को लेकर जो भी वाद विवाद है वह समाप्त हो जाता है. आप अपने व्यस्त दिनचर्या से भी परिवार और बच्चों के लिए समय जरूर निकालेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करेंगे. लव लाइफ मामले में आज प्रेमी के साथ आपका ताल मेल बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ क्वालिटी समय बिताने की कोशिश करे.

आंखों से संबंधित हो सकती है समस्या
स्वास्थ के दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों का शुभ ही रहने वाला है. शारीरिक या मानसिक जो भी कष्ट है वह समाप्त हो जाएगा. हालांकि आँखों से संबंधित कुछ समस्या उत्पन्न हो सकता है. नियमित योग और व्यायाम करे इसके साथ ही संतुलित आहार भी लें. आज हनुमान जी की पूजा आराधना करें, हनुमान चालीसा का पाठ पढ़े और चमेली तेल और जंक्शन सिंदूर हनुमान जी को अर्पण करें.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

Previous post

Aaj Ka Singh Rashifa 17 February 2026: सिंह राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले! नौकरी-व्यापार और शिक्षा में सफलता के योग, पढ़े आज का राशिफल

Next post

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज ऑफिस में बढ़ेगी जिम्मेदारी, लेकिन मेहनत लाएगी रंग, भूलकर भी न करें ये गलती

You May Have Missed