Kanya Rashifal: बसंत पंचमी के दिन धन योग, आज आय होगी मजबूत, चुकता होगा कर्ज, जानें और क्या खास

Kanya Rashifal: बसंत पंचमी के दिन धन योग, आज आय होगी मजबूत, चुकता होगा कर्ज, जानें और क्या खास

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर आचार्य ने बताया कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है. बसंत पंचमी पर भाग्य सहायक होगा. धन प्राप्ति और आय मजबूत होने के योग बन रहे हैं. जानें आज और क्या खास होगा.

X

03 फरवरी आज का कन्या राशिफल.

देवघर: 3 फरवरी 2025, आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है. आज साध्य और शिव योग का भी निर्माण होने जा रहा है. वहीं, आज चंद्रमा मीन राशि मे संचरण करेंगे. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? देवघर के आचार्य पं. नंदकिशोर मुद्गल से जानते हैं.

करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरीपेशा लोग आज का दिन ऑफिस में सहकर्मी की मदद से हर कार्य पूर्ण करेंगे. पुरानी जो भी समस्या है, वह समाप्त हो सकती है.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए-नए स्रोत बनने वाले हैं. कर्ज की समाप्ति हो सकती है.

घर-परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहने वाला है. परिवार मे हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है. बहन, भाई के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. घर में कोई पूजा-पाठ, हवन इत्यादि हो सकता है.

लव लाइफ
आज लव लाइफ अच्छी रहने वाली है. अविवाहित जातकों के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. आज का दिन रोमांस भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा लेकिन कोई चिंता परेशान कर सकती है, जिसके कारण अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं. नियमित व्यायाम, योग और मेडिटेशन करें. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

उपाय: आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करें और उनको लाल फूल अर्पण करें.

homeastro

बसंत पंचमी के दिन धन योग, आज आय होगी मजबूत, चुकता होगा कर्ज, जानें और क्या खास

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed