Kanya Rashifal: आज मांगलिक कार्यक्रम का संयोग, नौकरी में होगी प्रशंसा, शेयर में बिंदास करें इन्वेस्ट
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर के आचार्य ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन है. हर क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है. खासकर आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए स्रोत बन सकते हैं. जानें और…
04 फरवरी 2025 आज का कन्या राशिफल.
देवघर: 4 फरवरी 2025, आज माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज अश्विनी नक्षत्र भी है. शुभ और शुक्ल योग का निर्माण होने जा रहा है. वहीं, चंद्रमा आज मेष राशि मे संचरण करने वाले हैं. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के ऊपर क्या प्रभाव डालेगा? जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पं. नंदकिशोर मुद्गल से…
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी, जिस वजह से हर कार्य मे सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा वाले जातकों की कार्यक्षेत्र में सराहना और प्रशंसा की जाएगी.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आय के नए स्रोत बनने वाले हैं. शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो आर्थिक लाभ का योग है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
घर-परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहने वाला है. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. किसी खास आयोजन की भी योजना बना सकते हैं. पिता के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे.
लव लाइफ
लव लाइफ आज अच्छी रहने वाली है. पार्टनर के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे. प्रेम के मामले में आज के दिन सफलता मिल सकती है. पत्नी के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. शारीरिक और मानसिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है. आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करने वाले हैं. व्यायाम काफी लाभकारी साबित होगा.
उपाय: आज बजरंगबली की पूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
Deoghar,Jharkhand
February 04, 2025, 06:49 IST
आज मांगलिक कार्यक्रम का योग, नौकरी में प्रशंसा, शेयर में बिंदास करें इन्वेस्ट
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


