Kanya Rashifal: आज बॉस करेंगे तारीफ, बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद, इस चीज पर कंट्रोल कर लिया तो दिन बढ़िया
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर के आचार्य ने बताया कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है. नौकरी, व्यापार, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति सब बढ़िया रहेगी. बस आपकी एक गलती संबंध और दिन दोनों खराब कर सकती है. जाने…और पढ़ें
27 जनवरी 2025 आज का कन्या राशिफल.
देवघर: 27 जनवरी 2025, आज माघ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. आज हर्षण और वज्र योग का निर्माण होने जा रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों पर क्या प्रभाव डालेगा? जानते हैं देवघर बैद्यनाथ मंदिर के प्रसिद्ध तीर्थ पुरोहित व ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी से..
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाले है. नौकरी में सफलता का योग बन रहा है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. ऑफिस में बॉस आपके कार्य की तारीफ करेंगे. कार्य के सिलसिले में यात्रा पर भी जा सकते हैं.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहने वाला है. आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली हैं. व्यापार में धन लाभ का योग है. व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. किसी को दिया हुआ कर्ज, आज वापस मिल सकता है.
घर-परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है. हालांकि, परिवार के साथ कोई आध्यात्मिक यात्रा का प्लान भी कर सकते हैं.
लव लाइफ
आज लव लाइफ अच्छी रहने वाली है. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिल सकता है. कोई पुराना विवाद समाप्त हो सकता है. प्रेम के रिश्ते को आगे लेकर जाएंगे. शादी के बारे में सोच सकते हैं.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं है. पेट संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है. किसी बात को लेकर गुस्सा आ सकता है. नियंत्रण रखें. शारीरिक कष्ट भी हो सकता है.
Deoghar,Jharkhand
January 27, 2025, 07:04 IST
आज बॉस करेंगे तारीफ, बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद, इस चीज पर कंट्रोल कर लिया तो..
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


