Kajari Teej 2025 Upay: कजरी तीज पर करें ये 5 उपाय, वैवाहिक जीवन में बना रहेगा प्यार, घर में होगी खुशियों की बहार

Kajari Teej 2025 Upay: कजरी तीज पर करें ये 5 उपाय, वैवाहिक जीवन में बना रहेगा प्यार, घर में होगी खुशियों की बहार

Kajari Teej 2025 Upay: हिन्दू धर्म में हर पर्व और त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है. कजरी तीज का त्योहार इनमें से एक है. इसे बूढ़ी तीज, कजली तीज, सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है. यह हर साल भाद्रपद या भादो महीने में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर एकजुट होकर मेहंदी लगाती है, झूला झूलती, कजरी तीज के गीत गाती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कजरी तीज का व्रत करने वाली महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है और कुंवारी कन्याओं को अच्छा वर मिलता है. हालांकि, इन लाभ के लिए कुछ उपाय करना बेहद जरूरी है. अब सवाल है कि आखिर साल 2025 में कजरी तीज कब है? कजरी तीज के दिन कौन से उपाय करें? आइए जानते हैं इस बारे में-

कजरी तीज 2025 कब है

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल कजरी तीज का त्योहार 12 अगस्त 2025 यानी मंगलवार को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत और शिव-पार्वती की पूजा करेंगी.

कजरी तीज के 5 सरल ज्योतिष उपाय

खीर का भोग: कजरी तीज के दिन सभी व्रती को भगवान शिव और माता पर्वती की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाएं. ऐसा करने से शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिलता है, जिससे सभी कामनाएं पूरी हो सकती हैं.

मंत्र जाप: कजरी तीज के दिन पूजा के बाद मां पार्वती के मंत्रों का जप करें. इससे प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. आप ‘ॐ गौरीशंकराय नम:’, ‘ॐ उमा महेश्वराय नम:’ या ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौरी दैव्ये नम:’ मंत्रों का जप कर सकती हैं.

पूजा सामग्री चढ़ाएं: पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मां पार्वती को सुहाग का सामान जरूर चढ़ाएं. आप लाल चूंड़ी, चुनरी, बिंदी, काजल, आलता, सिंदूर आदि चढ़ा सकती हैं.

हरे वस्त्र पहनकर पूजा करें: वैवाहिक जीवन में किसी तरह की समस्या बनी हुई है तो आप कजरी तीज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर शिव-गौरी की पूजा करें. विधि-विधान से व्रत-पूजन करें और व्रत कथा सुने. मां पार्वती की कृपा से आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां धीरे-धीरे लौट आएंगी.

जरूरतमंदों को दान दें: कजरी तीज के दिन गरीब या जरूरतमंदों में दूध, मिश्री, दही आदि का दान करें. इन चीजों के दान से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होकर शुभ फल देंगे, जिससे वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा.

Source link

Previous post

Sri Krishna Janmashtami 2025: 16 या 17 अगस्त, मथुरा वृंदावन में कब मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, जानें शुभ तिथि और महत्व

Next post

पांच प्रांगण और 18 सौ साल पुराना इतिहास, पंच भूत स्थलों में से एक है यह मंदिर, माता पार्वती ने की थी साधना

You May Have Missed