Janmashtami Muhurat 2025: 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बनेंगे 5 शुभ योग, पंचांग से देखें पूरे दिन के मुहूर्त, जन्मोत्सव समय

Janmashtami Muhurat 2025: 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बनेंगे 5 शुभ योग, पंचांग से देखें पूरे दिन के मुहूर्त, जन्मोत्सव समय

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव 16 अगस्त शनिवार को है. इस साल जन्माष्टमी पर 5 शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव और भी शुभ फलदायी होने वाला है. जन्माष्टमी पर बुधादित्य योग, वृद्धि योग, ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं. जो लोग जन्माष्टमी के दिन व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करेंगे और मध्य रात्रि में जन्माष्टमी उत्सव मनाएंगे, उनको जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहिए. आइए पंचांग से जानते हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त के बारे में.

जन्माष्टमी तिथि मुहूर्त

​पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है.
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ति​थि का प्रारंभ: आज, 15 अगस्त, रात 11 बजकर 49 मिनट से
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ति​थि का समापन: कल, 16 अगस्त, रात 9 बजकर 34 मिनट पर

जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी के दिन का ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल में 04:24 ए एम से प्रात: 05:07 ए एम तक है.

प्रातः सन्ध्या मुहूर्त 04:46 ए एम से 05:51 ए एम तक है.

जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त यानि अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है.

जन्माष्टमी पर गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 59 मिनट से शाम 7 बजकर 21 मिनट तक है.

सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त शाम 06 बजकर 59 मिनट से रात 08 बजकर 05 मिनट तक है.

जन्माष्टमी के दिन का चौघड़िया शुभ मुहूर्त

1. सुबह 07:29 ए एम से 09:08 ए एम के बीच शुभ-उत्तम मुहूर्त रहेगा.
2. देपहर 12:25 पी एम से 02:04 पी एम के बीच चर-सामान्य मुहूर्त होगा.
3. दोपहर 02:04 पी एम से 03:42 पी एम के बीच लाभ-उन्नति मुहूर्त रहेगा.
4. दोपहर 03:42 पी एम से शाम 05:21 पी एम के बीच अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा.

जन्माष्टमी के रात का चौघड़िया शुभ मुहूर्त

1. शाम को 06:59 पी एम से रात 08:21 पी एम के बीच लाभ-उन्नति मुहूर्त होगा.
2. रात 09:42 पी एम से 11:04 पी एम के बीच शुभ-उत्तम मुहूर्त रहेगा.
3. रात 11:04 पी एम से देर रात 12:25 ए एम तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त होगा.
4. मध्य रात्रि 12:25 ए एम से 01:47 ए एम तक चर-सामान्य मुहूर्त रहेगा.
5. 17 अगस्त को 04:30 ए एम से 05:51 ए एम तक लाभ-उन्नति मुहूर्त होगा.

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मुहूर्त

भगवन श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी को मध्य रात्रि के समय में हुआ था. इसलिए इस साल भी जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मुहूर्त देर रात 12:04 बजे से 12:47 बजे तक है. इस समय में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा. उसके बाद पारण करके लोग व्रत को पूरा करेंगे.

जन्माष्टमी पर राहुकाल

इस साल जन्माष्टमी के दिन राहुकाल सुबह में 09 बजकर 08 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक है. राहुकाल में आपको कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. यह अशुभ फलदायी समय होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed