Janmashtami 2025 Vrat Niyam: जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? व्रत को सफल और ऊर्जावान बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
व्रत का महत्व
जन्माष्टमी का उपवास सिर्फ भोजन न करने का नाम नहीं है. यह आत्म-संयम और भक्ति का प्रतीक है. मान्यता है कि इस दिन का व्रत करने से मन शांत होता है, आत्मबल बढ़ता है और भगवान कृष्ण की कृपा मिलती है. अलग-अलग जगहों पर व्रत के नियम थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन मकसद एक ही होता है – भक्ति और आत्म-शुद्धि.
दही, दूध, पनीर और छाछ व्रत में ज़रूर शामिल करें, ये पेट को भरे रखते हैं और प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी देते हैं.
3. साबूदाना
साबूदाना हल्का और पचने में आसान होता है. व्रत में साबूदाना खिचड़ी, वड़ा या खीर बहुत पसंद की जाती है.
कुट्टू ग्लूटेन-फ्री होता है और फाइबर से भरपूर है. इससे पूड़ी या रोटी बनाकर आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं.
5. आलू और शकरकंद
उबालकर, भूनकर या हल्की करी बनाकर आलू और शकरकंद खाए जा सकते हैं, ये जल्दी पेट भरते हैं और ऊर्जा भी देते हैं.
राजगीरा पौष्टिक अनाज है जो व्रत के लिए बढ़िया है. इससे रोटी, चपाती या खीर बनाई जा सकती है.
1. अनाज
चावल और गेहूं से बनी चीज़ों से परहेज़ करें. इनकी जगह राजगीरा या कुट्टू का इस्तेमाल करें.
2. दाल और फलियां
ये भारी होती हैं और व्रत में पचने में समय लेती हैं, इसलिए इन्हें न खाएं.
चाय और कॉफी से बचें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन कर सकती हैं. नारियल पानी और हर्बल टी बेहतर विकल्प हैं.
4. पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड
पैक्ड स्नैक्स, चिप्स या इंस्टेंट फूड्स में प्रिज़र्वेटिव और फ्लेवर होते हैं जो व्रत में सही नहीं माने जाते.
ये मन को अस्थिर कर सकते हैं, इसलिए व्रत में इनसे बचें.
6. तीखा और तला हुआ भोजन
तेल और मसाले वाला खाना व्रत के लिए ठीक नहीं है, इससे पेट में भारीपन और थकान हो सकती है.


