Inside Dahi Handi: गोविंदा की टोली क्यों फोड़ती है मटकी? दही हांडी में क्या-क्या होता है, जानिए इसका महत्व

Inside Dahi Handi: गोविंदा की टोली क्यों फोड़ती है मटकी? दही हांडी में क्या-क्या होता है, जानिए इसका महत्व

Last Updated:

Inside Dahi Handi 2025: दही हांडी 2025 का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा. कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा यह उत्सव गुजरात और महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है. गोविंदा की टोली मटकी फोड़ने का प्रयास करती है.

Dahi Handi: गोविंदा की टोली क्यों फोड़ती मटकी? जानिए दही हांडी में क्या होतादही हांडी में क्या-क्या होता है, जानिए इसका महत्व. (Image- AI)

Inside Dahi Handi 2025: कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां लगभग अंतिम दौर में हैं. इस त्योहार को लोग पूरी श्रद्धा-भाव से मनाते हैं. जन्माष्टमी के अलावा एक और दिन बेहद खास है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है. …और वो है दही हांडी. इस पर्व को भक्त हर साल बड़ी धूम-धाम से मनाते है. गुजरात और महाराष्ट्र में मुख्य रूप से मनाया जाने वाला यह उत्सव का संबंध कान्हा की लीलाओं से जुड़ा हुआ है. यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की खुशियों भरी यादों का जीवंत उत्सव है, जो हर भक्त के दिल को प्रेम और भक्ति की मधुर भावना से भर देता है. इस साल दही हांडी का पर्व 16 अगस्त 2025, शनिवार के दिन मनाया जाएगा. अब सवाल है कि आखिर दही हांडी को गोविंदा की टोली क्यों फोड़ती है? दही हांडी में क्या-क्या होता है? दही-हांडी का महत्व क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-

कृष्ण की शरारतें और मटकी का महत्व

जब बालकृष्ण ने मटकी से दही और माखन चुराकर अपने प्रेम और चंचलता का परिचय दिया था. दही हांडी हमें सिखाती है कि जीवन की चुनौतियों में भी जब हम एक साथ होते हैं, तो कोई भी बाधा हमारी राह में टिक नहीं सकती.

क्यों मनाया जाता है दही हांडी उत्सव

धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में भगवान कृष्ण और उनके तमाम ग्वाल-बाल अक्सर लोगों के यहां से मक्खन चुराकर खाते थे. जिससे परेशान होकर माता यशोदा और तमाम लोगों ने अपने घर में मक्खन की मटकी को उनकी पहुंच से दूर ऊंचे स्थान पर लटकाना शुरू कर दिया था. तब कान्हा की मंडली ने उसे पाने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला. ग्वाल-बाल ने प्रिज्म के आकार का मानव पिरामिड बनाकर उस तक आसानी से पहुंचने लगे. मक्खन निकालने की इस युक्ति में कई बार मटकी नीचे गिरकर टूट भी जाती थी. तब से लेकर आज तक उस परंपरा को दही हांडी उत्सव के रूप में निभाया जाता है.

दही हांडी में क्या-क्या होता है?

इस खास दिन एक बड़े से मिट्टी की हांडी में दूध, दही, मक्खन, फल, शहद आदि भर कर रस्सियों की मदद से एक ऊंचे स्थान पर लटका दिया जाता है. इस हांडी को फोड़ने के लिए प्रशिक्षित नौजवानों की टोली एक दूसरे के कंधों पर खड़े होते हुए अंतत मटकी तक पहुंचने का प्रयास करती है. मटकी फोड़ने वाली मंडली को तमाम जगह पर विशेष पुरस्कार भी दिया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

Dahi Handi: गोविंदा की टोली क्यों फोड़ती मटकी? जानिए दही हांडी में क्या होता

Source link

Previous post

Tarot Rashifal, 14 August: तुला, मीन समेत 5 राशियों को मिलेगा तिगुना लाभ और मिलेगा अटका धन, मेष वाले सेहत का ध्यान रहें! जानें 12 राशियों का टैरो राशिफल

Next post

Parthasarathy Temple: सदियों पुराना है लीलाधर का यह धाम, 5 स्वरूप में विराजते हैं श्रीहरिनारायण, सप्त ऋषियों ने यहीं की थी तपस्या

You May Have Missed