Indoor Plants: घर को बनाना है स्टाइलिश? डेस्क से ड्रॉइंग रूम तक-ये ट्रेंडी सक्यूलेंट्स कर देंगे कमाल, मिलेगा क्लासी और फ्रेश लुक
Last Updated:
Indoor Plants: सुबह की चाय हाथ में हो और सामने खिड़की पर रखे छोटे-छोटे मोटे पत्तों वाले प्यारे पौधे मुस्कुरा रहे हों-सच बताइए, मूड अपने आप अच्छा नहीं हो जाता? हर किसी का मन करता है कि घर सुंदर दिखे, पर रोज पानी देना, धूप का झंझट, मिट्टी बदलना… ये सब हर किसी के बस की बात नहीं. यहीं पर एंट्री होती है सक्यूलेंट्स प्लांट्स की. ये वो पौधे हैं जो दिखने में किसी डिजाइनर गुलदस्ते से कम नहीं और देखभाल के नाम पर बस थोड़ा ध्यान मांगते हैं.
कम पानी में पनपने वाले सक्यूलेंट्स प्लांट्स घर की सजावट के लिए बेस्ट हैं

सक्यूलेंट्स प्लांट्स क्या होते हैं? सक्यूलेंट्स असल में ऐसे पौधे होते हैं जिनकी पत्तियां मोटी, रसदार और पानी स्टोर करने वाली होती हैं. इसी वजह से इन्हें रोज पानी की जरूरत नहीं पड़ती. कई लोगों ने देखा होगा कि कुछ पौधे महीनों तक बिना ज्यादा देखभाल के भी हरे-भरे रहते हैं-ज्यादातर वही सक्यूलेंट्स होते हैं. आजकल शहरों में कामकाजी लोगों के बीच ये खासा ट्रेंड में हैं. वजह साफ है: कम टाइम, ज्यादा स्टाइल. इंटीरियर डिजाइनर भी लिविंग रूम, कैफे, स्टूडियो अपार्टमेंट और यहां तक कि बाथरूम शेल्फ पर भी सक्यूलेंट्स सजाने की सलाह देते हैं.

1. इचेवेरिया: सच में फूल जैसा पौधा रंग और शेप से बनाता है दिल इचेवेरिया को पहली नजर में देखकर कई लोग समझते हैं कि ये कोई आर्टिफिशियल डेकोरेशन है. इसकी पत्तियां गोल-गोल परतों में सजी होती हैं, जैसे गुलाब का फूल. हरा, हल्का नीला, गुलाबी और हल्का लाल-अलग-अलग रंगों में मिल जाता है. इसे सीधी तेज धूप नहीं, हल्की रोशनी पसंद है. मिट्टी पूरी सूख जाए, तब पानी दें. ज्यादा पानी दिया तो जड़ सड़ सकती है. ऑफिस टेबल पर रखा इचेवेरिया पूरे सेटअप को प्रीमियम लुक दे देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

2. पांडा प्लांट: टच करते ही लगेगा सॉफ्ट बच्चों को भी लगता है प्यारा कलानचो टोमेंटोसा, जिसे पांडा प्लांट भी कहते हैं, इसकी पत्तियां रोएंदार होती हैं. हरे पत्तों के किनारों पर भूरा रंग इसे अलग लुक देता है. कई घरों में बच्चे इसे “टेडी बियर प्लांट” कह देते हैं. इसे रोशनी चाहिए, पर तेज धूप में लंबे समय तक न रखें. पानी कम दें. एक महिला, जो वर्क फ्रॉम होम करती हैं, बताती हैं कि उन्होंने इसे लैपटॉप के पास रखा है-स्क्रीन के सामने हरियाली आंखों को सुकून देती है.

3. जेड प्लांट: किस्मत वाला पौधा भी कहलाता है छोटा सा पौधा, बड़ा स्टाइल जेड प्लांट की पत्तियां चमकदार और मोटी होती हैं. कई लोग इसे “मनी प्लांट” जैसा शुभ मानते हैं, हालांकि ये अलग पौधा है. इसकी शेप बोन्साई जैसी बन सकती है, इसलिए टेबल डेकोर में शानदार लगता है. इसे अच्छी रोशनी पसंद है. हफ्तों तक पानी न मिले तो भी चल जाता है. कई दुकानों, रिसेप्शन एरिया और स्टार्टअप ऑफिस में जेड प्लांट इसलिए दिखता है क्योंकि ये प्रोफेशनल और क्लासी फील देता है.

4. जेबरा हॉवर्थिया: छोटा पैक, बड़ा इम्पैक्ट डेस्क सजाने का सुपर ऑप्शन इसकी पत्तियों पर सफेद धारियां होती हैं, जो इसे जेबरा जैसा लुक देती हैं. साइज छोटा, देखभाल आसान. जो लोग पहली बार पौधा लगा रहे हों, उनके लिए ये बेस्ट है. सीधी धूप की जरूरत नहीं. कमरे की रोशनी में भी ठीक रहता है. स्टडी टेबल, बेडसाइड या ऑफिस क्यूबिकल-हर जगह फिट.

सक्यूलेंट्स क्यों बन रहे हैं फेवरेट? आज की लाइफस्टाइल में लोगों के पास समय कम है, पर घर सुंदर दिखना सब चाहते हैं. सक्यूलेंट्स इस गैप को भरते हैं. ये नखरे नहीं करते, बार-बार पानी नहीं मांगते, और फोटो में भी शानदार लगते हैं. सोशल मीडिया पर होम डेकोर पोस्ट में आपने जो छोटे-छोटे प्यारे पौधे देखे होंगे, उनमें से ज्यादातर यही होते हैं.


