Hindu Traditions : भूलकर भी नहीं छूने चाहिए इनके पैर! आशीर्वाद की जगह लगेगा पाप,जानें धार्मिक कारण
Last Updated:
Hindu Traditions : पैर छूने के अनेकों नियम हमारे धर्मशास्त्र में बताये गये हैं. हमें सदैव ही उन नियमों का पालन करना चाहिए. आज हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों के पैर हमें कभी भी नहीं छूने चाहिए और इसके पीछे क्य…और पढ़ें
दामाद को भूलकर भी ससुर के पैर नहीं छूने चाहिए.
हाइलाइट्स
- दामाद को ससुर के पैर नहीं छूने चाहिए.
- मामा के पैर छूने से बचना चाहिए.
- सोते हुए व्यक्ति के पैर नहीं छूने चाहिए.
Hindu Traditions : हिन्दू धर्म में अक्सर लोग अपने से उम्र या रिश्ते में बड़े लोगों के पैर छूकर उनका अभिवादन करते हैं.पैर छूना हमारे संस्कार और संस्कृति का प्रतीक है.अपने बड़े एवं श्रेष्ठजन के अलावा गुरु के पैर हमें सदैव छूने चाहिए. लेकिन कुछ ऐसी परिस्थिति होती हैं जब पैर छूने से व्यक्ति को पाप लगता है. उनका आशीर्वाद लेते हैं. पैर छूने के अनेकों नियम हमारे धर्मशास्त्र में बताये गये हैं. हमें सदैव ही उन नियमों का पालन करना चाहिए. आज हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों के पैर हमें कभी भी नहीं छूने चाहिए और इसके पीछे क्या कारण हैं.इसके अलावा वो कौन सी स्थिति हैं जब हमें किसी के भी पैर नहीं छूने चाहिए. आइये जानते हैं.
Job Interview Tips: बार-बार इंटरव्यू में हो रहे हैं असफल तो करें ये आसान उपाय! तुरंत मिलेगी कामयाबी
- दामाद को ससुर के पैर नहीं छूने चाहिए.क्योंकि जब से महादेव ने अपने ससुर प्रजापति राजा दक्ष का शीश काट दिया. तब से इस नियम का पालन किया जाता है. इसलिए दामाद को कभी भी अपने ससुर के पैर नहीं छूने चाहिए.
- किसी भी व्यक्ति को अपने मामा के पर नहीं छूने चाहिए. जब से भगवान श्री कृष्ण ने अपने मामा कंस का उद्धार एवं वध किया. तब से इस नियम का पालन किया जाता है. इसलिए अपने मामा के पैर छूने से बचना चाहिए.
- कुंवारी कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है. किसी भी कुंवारी कन्या से किसी व्यक्ति को पैर नहीं छुलाने चाहिए और कुंवारी कन्याओं को भी किसी भी व्यक्ति के पैर छूने से बचना चाहिए.यदि कोई व्यक्ति कुंवारी कन्या से पैर छुलवाता है तो वह पाप का भागी होता है.
- सनातन धर्म में किसी भी लेटे हुए या सोते हुए व्यक्ति के पैर नहीं छुए जाते हैं.माना जाता है सिर्फ मृतक व्यक्ति के ही पैर सोते हुए या लेटे हुए छुए जाते हैं. इसलिए कभी भी किसी सोते या लेटे हुए व्यक्ति के पर नहीं छूने चाहिए.
- यदि आपका कोई परिजन या श्रेष्ठ व्यक्ति किसी मंदिर अथवा धर्म स्थान में मिल जाता है. वहां उसके पैर नहीं छूने चाहिए. क्योंकि धर्म स्थान में ईश्वर के आगे झुकना ही श्रेष्ठ होता है. यदि आप वहां पर किसी अन्य व्यक्ति के पैर छूते हैं तो इसे ईश्वर का अपमान माना जाता है.
कितना भी मांगे कोई, कभी न दें अपनी ये चीजें, वरना भाग्य छोड़ देगा साथ! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?
February 19, 2025, 14:59 IST
भूलकर भी नहीं छूने चाहिए इनके पैर!आशीर्वाद की जगह लगेगा पाप,जानें धार्मिक कारण


