Happy Independence Day 2025: 3 शुभ योग में आजादी का जश्न, लाभ-उन्नति मुहूर्त में पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

Happy Independence Day 2025: 3 शुभ योग में आजादी का जश्न, लाभ-उन्नति मुहूर्त में पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

Last Updated:

Happy Independence Day 2025: आज पूरा देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज हर भारतवासी 3 शुभ योग में आजादी का जश्न मना रहा है. आज पीएम नरेंद्र मोदी ने लाभ-उन्नति मुहूर्त में लाल किले से 12वीं बार तिरंगा…और पढ़ें

3 शुभ योग में आजादी का जश्न, लाभ-उन्नति मुहूर्त में पीएम मोदी ने फहराया तिरंगाआज 3 शुभ योग में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है.
आज 15 अगस्त को पूरा देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजादी का यह जश्न 3 शुभ योगों में मनाया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी आज लाभ-उन्नति मुहूर्त में लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया. यह लाभ-उन्नति मुहूर्त आजाद भारत के समग्र विकास में उन्नति करने वाला और देशवासियों को लाभ पहुंचाने वाला है. आज जो भी भारतवासी, जहां पर है, वह अपने देश की आजादी का जश्न मना रहा है.

3 शुभ योग में स्वतंत्रता दिवस

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर तीन शुभ योग बने हैं. 79वां स्वतंत्रता दिवस पर सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बना हुआ है. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 05 बजकर 50 मिनट से बना है, जो सुबह 07 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही रवि योग भी सुबह 5 बजकर 50 मिनट से बना है और यह भी सुबह में 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा.

पीएम मोदी ने लाभ-उन्नति मुहूर्त में फहराया तिरंगा

आज पीएम मोदी लाल किले पर लगातार 12वीं बार तिरंगा झंडा फहराया. जब वे तिरंगा फहरा रहे थे तब लाभ-उन्नति मुहूर्त था और उस समय तीनों शुभ योग बने हुए थे. दृक पंचांग के अनुसार आज लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह में 07 बजकर 29 मिनट से सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक है.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

3 शुभ योग में आजादी का जश्न, लाभ-उन्नति मुहूर्त में पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

Source link

You May Have Missed