Gyan Mudra : छात्रों के लिये किसी दवा से कम नहीं ये मुद्रा, बढ़ जाती है याददाश्त और तनाव छूमंतर! जानें कैसे मिलेगा फायदा

Gyan Mudra : छात्रों के लिये किसी दवा से कम नहीं ये मुद्रा, बढ़ जाती है याददाश्त और तनाव छूमंतर! जानें कैसे मिलेगा फायदा

Last Updated:

ज्ञान मुद्रा, जिसे चिन या सिन मुद्रा भी कहते हैं, मानसिक शांति, आत्मज्ञान, तनाव, चिंता, डिप्रेशन और गुस्से को शांत करने में मदद करती है. यह मुद्रा ध्यान केंद्रित कर ऊर्जा का प्रयोग करने में सहायक होती है और स्म…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • ज्ञान मुद्रा मानसिक शांति और आत्मज्ञान में सहायक है.
  • यह मुद्रा तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करती है.
  • नियमित अभ्यास से स्मरणशक्ति और एकाग्रता बढ़ती है.

Gyan Mudra : ज्ञान मुद्रा एक विशेष हस्त मुद्रा कहलाती है जिसे चिन या सिन मुद्रा भी कहा जाता है. यह बहुत ही पवित्र मुद्रा होती है. इस मुद्रा से हम ध्यान को केंद्रित करके ऊर्जा को प्रयोग करने में मदद लेते हैं. ज्ञान मुद्रा के प्रयोग करने से मानसिक रूप से स्पष्ट ता और अध्यात्म का विकास होता है. निरंतर ज्ञान मुद्रा के प्रयोग से तनाव चिंता डिप्रेशन गुस्से को शांत करने में मदद मिलती है. ज्ञान मुद्रा के निरंतर प्रयोग से मेमोरी में भी सुधार होता है. शरीर के अंदर मूलाधार चक्र को भी यह सक्रिय करती है.ज्ञान मुद्रा के रोजाना अभ्यास से स्मरणशक्ति बढ़ती है और दिमाग भी तेज होता है. इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है मतलब फोकस करना आसान होता है.

Health Benefits of Yoga : इस योग मुद्रा को करने से मिनटों में खत्म होगा टेंशन ! मोटापा और कोलस्ट्रॉल से भी मिलेगी मुक्ति

ज्ञान मुद्रा विधि : पहले एक स्वच्छ और समतल जगह पर एक चटाई या योगा मैट बिछा दे.अब पद्मासन या वज्रासन में बैठ जाये. पीठ एकदम सीधी रहे. इस पोजीशन में दिक्कत हो तो दीवार का सहारा ले सकते हैं.आंखें बंद कर लें.अब ज्ञान मुद्रा लगाएं. अपने हाथों को घुटनों पर रखे और हाथों की हथेली ऊपर की ओर आकाश की तरफ होनी चाहिए.अब तर्जनी उंगली (अंगूठे के साथ वाली) को गोलाकार मोडकर अंगूठे के अग्रभाग (सिरे) को स्पर्श करना हैं.अन्य तीनों उंगलियों को सीधा रखना हैं.यह ज्ञान मुद्रा दोनों हाथो से कर सकते हैं.आखे बंद कर नियमित श्वसन करना हैं.साथ में ओम का उच्चारण भी कर सकते हैं. मन से सारे विचार निकालकर मन को केवल ओम पर केन्द्रित करना हैं.दिनभर में कम से कम 30 मिनिट से 45 मिनिट करने पर लाभ मिलता हैं.

Job Interview Tips: बार-बार इंटरव्यू में हो रहे हैं असफल तो करें ये आसान उपाय! तुरंत मिलेगी कामयाबी

ज्ञान मुद्रा करने का समय : ऐसे तो इस मुद्रा का अभ्यास हम किसी भी समय कर सकते हैं पर सुबह के समय और शाम के समय यह मुद्रा का अभ्यास करना अधिक फलदायी होता हैं.

ज्ञान मुद्रा करने का लाभ : ज्ञान मुद्रा का नियमित अभ्यास करने से सारे मानसिक विकार जैसे क्रोध, भय, शोक, ईर्ष्या इत्यादि से छुटकारा मिलता हैं. बुद्धिमत्ता और स्मरणशक्ति में वृद्धि होती हैं.एकाग्रता बढती हैं. शरीर की रोग प्रतिकार शक्ति बढती हैं.आत्मज्ञान की प्राप्ति होती हैं.मन को शांति प्राप्त होती हैं.अनिद्रा, सिरदर्द और माइग्रेन से पीड़ित लोगो के लिए उपयोगी मुद्रा हैं.”

homeastro

ज्ञान मुद्रा से मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और स्मरणशक्ति में होगी वृद्धि

Source link

Previous post

Maha Shivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर महासंयोग, चतुर्ग्रही योग से 3 राशि का चमकेगा भाग्य, धन लाभ, नौकरी में तरक्की के योग!

Next post

नौकरी और व्यापार पड़ा है ठप्प? इसकी वजह कहीं ये दोष तो नहीं? गढ्ढा खोदकर इस तरह पहचानें भूमि की ऊर्जा?

You May Have Missed