Govardhan Puja 2025 Wishes: जो है माखन चोर… गोवर्धन पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, दिन बन जाएगा खास
Govardhan Puja 2025 Wishes: दिवाली के पांच दिवसीय त्योहारों में से गोवर्धन पूजा भी एक है. यह त्योहार दीपावली के अगले दिन यानी बलिप्रतिपदा को मनाया जाता है. इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर दिन बुधवार को की जाएगी. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है. इस पर्व पर गौ माता की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाते हैं. इसके बाद गाय के गोबर का गोवर्धन पर्वत बनाकर विधि-विधान से उसकी पूजा करते हैं. गोवर्धन पूजा पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदार को शुभकामनाएं भी दे सकते हैं. इस लिए हम आपके लिए लाएं हैं कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश-
गोवर्धन पर भेजे जाने वाले शुभकामना संदेश
मेरे प्रभु कन्हैया जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम,
ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को
हम सब करें प्रणाम.
हैप्पी गोवर्धन पूजा
Happy Goverdhan Puja
जो है माखन चोर…
जो है मुरली वाला…
वहीं है सबके दुख को हरने वाला!
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
Happy Goverdhan Puja
लोगों की रक्षा करने,
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कान्हा की याद दिलाने,
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया
हैप्पी गोवर्धन पूजा
Happy Goverdhan Puja
भगवान श्री कृष्ण के वचन,
जीवन न तो भविष्य में है
और न ही अतीत में है
जीवन तो बस इस पल में है
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
Happy Goverdhan Puja
मेरा कान्हा बंसी वाला
सबका पालनहार है
एक हाथ में बंसी उसके
एक हाथ में चक्र संघार है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Goverdhan Puja
चंदन की खुशबू, रेशम का हार,
धूप की सुगंध, दीयों की फुहार,
दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार,
मंगलमय हो आपके लिए,
गोवर्धन पूजा का ये त्योहार.
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
Happy Goverdhan Puja
बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है.
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
Happy Goverdhan Puja
घमंड तोड़ इंद्र का,
प्रकृति का महत्व समझाया,
ऊंगली पर उठाकर पहाड़,
वो ही रक्षक कहलाया,
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम.
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
Happy Goverdhan Puja