Friendship vs Relationship: जब बिना शर्त साथ निभाने वाली दोस्ती, प्यार से भी गहरा रिश्ता बन जाती है

Friendship vs Relationship: जब बिना शर्त साथ निभाने वाली दोस्ती, प्यार से भी गहरा रिश्ता बन जाती है

When Friendship is Greater Than Love: आज के मॉडर्न टाइम में जहां हर कोई लाइफ में पार्टनर ढूंढ रहा है, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मानते हैं कि एक सच्चा दोस्त, एक रोमांटिक रिलेशनशिप से कहीं ज्यादा जरूरी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दोस्ती में कोई शर्तें नहीं होतीं, कोई पजेसिवनेस नहीं होती, और सबसे बड़ी बात ये कि आप जैसे हो, वैसे ही एक्सेप्ट कर लिया जाता है. वहीं रिलेशनशिप में अक्सर उम्मीदें जुड़ जाती हैं, कई बार ईगो टकरा जाता है और सामने वाले से बार-बार प्रूव करने की जरूरत पड़ती है कि आप केयर करते हो. इसीलिए बहुत बार देखा गया है कि जब कोई रिलेशन टूटता है तो इंसान अपने बेस्ट फ्रेंड के पास ही भागता है, क्योंकि वहीं उसे बिना जज किए सुना और समझा जाता है. कई लोग रिलेशनशिप में आने के बाद अपने दोस्तों से दूर हो जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ आता है कि जो साथ बचपन से रहा, जिसने हर अप्स एंड डाउन में साथ नहीं छोड़ा, वो दोस्त ही सबसे सच्चा रिश्ता था.

दोस्ती में ना किसी तारीख का इंतजार होता है, ना किसी गिफ्ट या रोमांटिक मूवमेंट की जरूरत. वहां सिर्फ केयर, लॉयल्टी और साथ होता है. इसलिए फ्रेंडशिप और रिलेशनशिप की तुलना की जाए तो कई बार दोस्ती हर मायने में प्यार से ऊपर साबित हो जाती है.

1. दोस्ती में होता है बिना शर्त प्यार
फ्रेंडशिप में ना कोई डिमांड होती है, ना ही कोई एक्सपेक्टेशन. आप चाहे घंटों तक रिप्लाई ना करो, महीने भर बात ना हो, फिर भी जब मिलो तो वही बॉन्ड बना रहता है. जबकि रिलेशनशिप में ये बातें बड़ी हो जाती हैं. ‘कॉल क्यों नहीं किया’, ‘मैसेज का जवाब क्यों नहीं दिया’, ये सब बातें टॉक्सिक बन जाती हैं.

2. फ्रेंड आपको जज नहीं करता
एक बेस्ट फ्रेंड आपकी सारी कमियों को जानता है, लेकिन फिर भी आपके साथ खड़ा रहता है. वो आपके फेलियर, गुस्से, मूड स्विंग्स और अजीब आदतों को भी हंसते हुए एक्सेप्ट करता है. वहीं पार्टनर कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज हो जाता है या दूरी बना लेता है.

3. फ्रेंडशिप ज्यादा लंबी चलती है
स्टडीज और सोशल सर्वे बताते हैं कि ज्यादा रिलेशनशिप कुछ सालों में ही खत्म हो जाते हैं, लेकिन एक सच्ची दोस्ती सालों साल चलती है. वो स्कूल से शुरू होकर कॉलेज, नौकरी और शादी के बाद भी साथ रहती है.

4. फ्रेंड्स के साथ आप रियल होते हो
जब हम किसी के साथ रिलेशन में होते हैं तो कई बार खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश करते हैं. लेकिन दोस्तों के साथ हम जैसे हैं वैसे ही रहते हैं. वहां कोई दिखावा नहीं होता, बस रियल बातें होती हैं.

5. दिल टूटे तो सबसे पहले दोस्त याद आते हैं
जब भी दिल टूटता है, तो हम सबसे पहले अपने बेस्ट फ्रेंड को कॉल करते हैं. वो हमें बिना बोले समझ लेता है. वो ना सिर्फ हमें सुनता है, बल्कि हिम्मत भी देता है. यही ताकत होती है एक सच्चे दोस्त की.

6. रिलेशनशिप में लिमिट होती है, दोस्ती में आज़ादी
पार्टनर के साथ रहने के दौरान आपको बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है. क्या पहनना है, किससे बात करनी है, कहां जाना है, हर चीज पर सवाल उठ सकता है. लेकिन दोस्ती में आप पूरी तरह फ्री होते हो. वहां कोई रोकटोक नहीं होती.

7. दोस्ती से ही बनते हैं सबसे मजबूत रिलेशन
अगर कोई रिलेशनशिप की शुरुआत दोस्ती से हुई हो, तो वो ज्यादा मजबूत होता है. क्योंकि उस रिश्ते की नींव समझ और अपनापन पर होती है. वहीं सिर्फ अट्रैक्शन पर बना रिश्ता जल्दी टूट सकता है.

जिस दिन आप समझ जाओगे कि एक बेस्ट फ्रेंड की वैल्यू क्या होती है, उस दिन आपको कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा. क्योंकि जब दोस्ती में ही प्यार हो, समझदारी हो, रिस्पेक्ट हो और आज़ादी हो, तो रिलेशनशिप की ज़रूरत ही नहीं पड़ती. और यही वजह है कि कई बार दोस्ती, प्यार से बड़ी साबित हो जाती है.

Source link

Previous post

Last Sawan Somwar 2025: 4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार, सुख-समृद्धि और शिव कृपा प्राप्त करने के लिए आखिरी मौका

Next post

पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए हर रोज करें हनुमानजी के ये पाठ, हर प्रकोप, भय और दोष होगा दूर

You May Have Missed