Financial Astrology Zodiac Signs: ग्रहों के विचित्र संयोग से 6 राशियों के बढ़ेंगे खर्चे, साल के अंत तक बनाकर चलें बजट, देखें आपकी राशि तो नहीं है इसमें!
इन राशियों को संभलकर चलने की जरूरत
साल 2025 के अंत तक किन राशियों के खर्चे आय से अधिक रहेंगे और किन राशियों को आर्थिक हानि होगी, इसका विश्लेषण करने पर मेष राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि और मीन राशि वालों के खर्चों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की आशंका बन रही है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन राशियों को आर्थिक हानि से बचने के लिए बजट बनाकर चलने से फायदा होगा और फिजलूखर्चे पर लगाम लगानी होगी. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
मेष राशि
शनि के व्यय स्थान में गोचर के कारण मेष राशि वालों के हाथ में पैसा न आने की स्थिति बन सकती है. मेहनत से कमाए गए धन का एक बड़ा हिस्सा किसी न किसी रूप में बर्बाद होने की आशंका है. हालांकि आय का कुछ हिस्सा शुभ कार्यों, आध्यात्मिक कार्यों और मंदिरों पर खर्च हो सकता है, लेकिन अनावश्यक यात्राओं पर भी काफी खर्च होने के संकेत हैं. दान-पुण्य और राहत कार्यक्रमों पर धन खर्च करना कम करना होगा, तभी आपको राहत मिलेगी.
गुरु के व्यय भाव में गोचर होने के कारण कर्क राशि वालों के आय के अनुरूप व्यय होने की आशंका है. कर्क राशि वालों के शुभ व धार्मिक कार्यों और निःशुल्क सहायता पर व्यय बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. पारिवारिक व्यय बढ़ने से परेशानी होने की आशंका बन रही है. घाटे वाले लेन-देन अधिक हो सकते हैं. वे जीवनसाथी या लव पार्टनर के लिए वस्त्र, आभूषण और उपहार खरीद सकते हैं. ग्रहों के संयोग से धन संचय की इच्छा और ध्यान कम रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के व्यय स्थान में शुक्र ग्रह के गोचर के कारण, इस राशि वाले निजी सुख-सुविधाओं पर काफी खर्च कर सकते हैं. आधुनिक वस्त्रों, घर की चीजों, सौंदर्य प्रसाधनों, सजावटी वस्तुओं और आभूषणों पर खर्चा काफी हो सकता है, जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है. साथ ही जीवनसाथी या लव पार्टनर की वजह से भी खर्च हो सकता है. ग्रहों के संयोग से मेष राशि वालों के गुप्त परिचितों, विलासिता और व्यसनों पर खर्चा ज़्यादा होने के संकेत हैं.
सूर्य और बुध ग्रह के व्यय भाव में गोचर के कारण कन्या राशि वालों के लिए अनावश्यक खर्च की आशंका बन रही है. वे सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए धन खर्च कर सकते हैं. साथ ही खाने-पीने, कपड़ों और गहनों पर भी आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. कन्या राशि वालों के माता-पिता की बीमारियों पर भी खर्च हो सकते हैं. कुछ समय के लिए इस राशि के जातक अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे, जिसकी वजह से फिजूलखर्चे बढ़ जाएंगे.
तुला राशि
तुला राशि वालों के व्यय स्थान में मंगल ग्रह के गोचर के कारण परिवार और जीवनसाथी पर अधिक व्यय हो सकता है. साथ ही एक-दो बार जमकर खरीदारी भी हो सकती है, जिसकी वजह से इनके खर्चे इनकी आय से प्रतिस्पर्धा करेंगे. सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होने की आशंका बन रही है. अनावश्यक जान-पहचान, विलासिता, मनोरंजन, व्यसन और दिखावटी चीज़ों पर खर्च हो सकता है इसलिए बजट बनाकर चलने में आपका फायदा होगा.
मीन राशि
राहु के व्यय भाव में गोचर के कारण मीन राशि वालों के हाथ में बहुत कम पैसा टिकेगा. मीन राशि वालों के अनावश्यक खर्चों के अलावा, कई तरह से धन हानि की भी आशंका बन रही है. कुछ मित्रों के कारण आर्थिक मामलों और लेन-देन से हानि हो सकती है. मदद करने वाले भी मुंह मोड़ सकते हैं. यह राशि धन देने या लेने पर भी घाटे में ही रहेगी. किसी पुराने निवेश से हानि होने की आशंका बन रही है. परिवार के सदस्यों पर खर्च काफी बढ़ सकता है.


