Eid Mubarak 2026 Wishes: दिल छू लेंगे ये चुनिंदा पैगाम, अपनों को भेजकर कहें ईद मुबारक!
Eid Mubarak 2026 Wishes: दिल छू लेंगे ये संदेश, अपनों को भेजकर कहें ईद मुबारक
Last Updated:
Eid ul-Fitr 2026 Wishes: आज 20 मार्च को सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में ईद धूमधाम से सेलिब्रेट की जा रही है. इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर एक महत्वपूर्ण त्योहार है. यह रमज़ान के 30 दिन पूरे होने के अगले दिन मनाई जाती है. भारत में 19 मार्च को शव्वाल का चांद नजर नहीं आने के कारण कल यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी. ईद के दिन लोग मस्जिद में नमाज अदा करते हैं. अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, पड़ोसियों से गले मिलकर ईद मुबारक बोलते हैं. एक-दूसरे का सेवइयों से मुंह मीठा कराते हैं. आप भी कल धूमधाम से ईद मनाने का इंतजार कर रहे हैं और इस खास मौके पर अपनों को ईद मुबारक बोलने के लिए चुनिंदा ईद-उल-फितर के लिए बधाई संदेश सर्च कर रहे हैं तो यहां डालें इन मैसेज पर नजर…
अल्लाह आपकी दुआएं कुबूल करे, आपके गुनाहों को माफ करे. ईद की हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहे हैं, आपका दिल प्यार और कृतज्ञता से भर जाए. ईद का यह खूबसूरत अवसर आपके जीवन को अनंत आशीर्वादों से भर दे. मुबारक हो ईद का त्योहार!

ईद का चांद जब नजर आया, खुशियों का मौसम साथ लाया. दुआ है कि हर खुशी आपके कदम चूमे और ईद के दिन आपको हर खुशी मिले. चांद की चांदनी से रोशन हो आपका जहां, ईद के दिन खुशियां हों वहां. ईद मुबारक!

अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे और आपको हर परेशानी से दूर रखें. आप सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई!
Add News18 as
Preferred Source on Google

सेवइयों की मिठास की तरह, आपके घर-परिवार और रिश्तों में भी ढेर सारा प्यार हमेशा बना रहे. ईद 2026 की हार्दिक बधाई!

ईद का ये प्यारा त्योहार, आपके जीवन में लाए खुशियां अपार. आपके और आपके परिवार को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद!

चांद को चांदनी मुबारक, फलक को सितारे मुबारक और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक!

ईद का चांद मुस्कुरा रहा है, हर घर में उजाला छा रहा है. आपके दामन में भी खुशियां ही खुशियां हों, हमारा दिल बार-बार रब से यही दुआ कर रहा है. ईद मुबारक!

खुशियों का पैगाम लेकर, रहमतों का अनमोल इनाम लेकर, आई है ईद. रब करे आपकी हर दुआ कबूल हो, ईद आए हर बार खुशियां हजार लेकर. आपको ईद मुबारक!

नफरत की दीवार को गिरा दो आज, दिलों में मोहब्बत जगा दो आज. ईद का दिन है खुशियों का पैगाम, हर चेहरे पर मुस्कान सजा दो आज. आपको ईद की शुभकामनाएं!

रात ढली, चांद मुस्कुराया, ईद का पैगाम संग लाया. दुआओं की महक, मोहब्बत की रोशनी, हर दिल में बस जाए यह नर्मी, यह सादगी. ग़म मिटें, खुशियां खिलें हर ओर, ईद का उजाला फैले हर घर के द्वार. ईद मुबारक!

आज गले मिलें, भूलें हर रंजिश, दिल में बसाएं मोहब्बत की ख़ुशबू की बारिश. रंग-बिरंगे कपड़े, मीठी सी सेवइयां, हर चेहरे पर चमक, हर आंख में कहानियां. ईद है मिलन, ईद है प्यार, ईद है रब का सबसे प्यारा उपहार. हैप्पी ईद-उल-फितर!

रमज़ान की मेहनत, दुआओं का असर, ईद का दिन लाए खुशियों का सफर. हर गम हो दूर, हर खुशी हो पास, ईद मुबारक हो आपको, दिल से ख़ास. Eid Mubarak


