Diwali Diye: क्या डिजाइनर मिट्टी के दीये को घर में जलाना अशुभ है? जान लीजिए पंडित जी की बात, शास्त्रों में क्या है लिखा

Diwali Diye: क्या डिजाइनर मिट्टी के दीये को घर में जलाना अशुभ है? जान लीजिए पंडित जी की बात, शास्त्रों में क्या है लिखा

Last Updated:

Diwali Designer Mitti Diye: दीपावली पर पारंपरिक मिट्टी के दीये पंच तत्वों का प्रतीक हैं, ये शुभ और पर्यावरण के अनुकूल माने जाते हैं. केमिकल युक्त डिजाइनर दीये अशुभ और हानिकारक हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

जानिए, क्या डिजाइनर मिट्टी के दीये को घर में जलाना अशुभ है? (AI)

Diwali Designer Mitti Diye: सनातन धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दीपावली 20 अक्तूबर को है. यह त्योहार रोशनी का प्रतीक माना गया है. इसलिए लोग दीया जलाकर पूरे घर और वातावरण में रोशनी करते हैं. इस दिन मिट्टी का दीया जलाने का विधान है. धार्मिक ग्रंथों में मिट्टी के दीपक को पंच तत्वों का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि, जब इस मिट्टी के दीये में अग्नितत्व को शामिल किया जाता है तो घर में सकारात्मकता आती है. लेकिन, आजकल मिट्टी के दीये परंपरा मात्र रह गया है. क्योंकि बाजार में डिजाइनर मिट्टी के दीयों की भरमार है. अब सवाल है कि क्या डिजाइनर मिट्टी के दीये को घर में जलाना अशुभ है? नोएडा के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी से जानिए शास्त्रों में क्या है लिखा-

मिट्टी का दीया शुभ क्यों होता है?

धार्मिक ग्रंथों में मिट्टी के दीपक को पंच तत्वों का प्रतीक माना गया है. पारंपरिक मिट्टी के दीये जलाना पर्यावरण के अनुकूल, आध्यात्मिक रूप से शुभ और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, जब इस मिट्टी के दीये में सरसों के तेल से अग्नितत्व को शामिल किया जाता है तो न सिर्फ अंधकार समाप्त होता है, घर में सकारात्मकता भी आती है. मिट्टी का दीया प्रकाश का प्रतीक है, जो अंधकार और अज्ञानता को मिटाकर ज्ञान और उजाला लाता है. इसके अलावा, दीपक में देवी-देवताओं का तेज होता है. इस कारण भी पूजा में इसे जलाना शुभ होता है.

क्या डिजाइनर मिट्टी के दीये अशुभ हैं?

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, धार्मिक ग्रंथों में सिर्फ और सिर्फ मिट्टी से बने दीया ही शुभ माने गए हैं. इसलिए ऐसे डिजाइनर दीया लाने से बचना चाहिए, जिनमें केमिकल युक्त चीजें मिली हों. ये चीजें पूजा के लिहाज से शुभ नहीं मानी जा सकती हैं. ये दीया पर्यावरण के भी अनुकूल नहीं होते हैं. हालांकि, आप उन डिजाइनर मिट्टी के दीयों को जला सकते हैं, जिनमें सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सके.

क्यों नहीं जलाना चाहिए डिजाइनर दीये?

बता दें कि, कुछ डिजाइनर दीये चिकनी सामग्री से बने हो सकते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए वे दीपक जलाने के लिए आदर्श नहीं हो सकते हैं. वहीं, कुछ डिजाइनर दीये प्लास्टिक या अन्य सिंथेटिक सामग्री से भी बन सकते हैं जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

क्या डिजाइनर मिट्टी के दीये को घर में जलाना अशुभ है? जान लीजिए पंडित जी की बात

Source link

Previous post

तुलसी के पास अगर दीपक बुझ जाए तो क्या होता है? जानिए शुभ-अशुभ संकेत, घर में पॉजिटिविटी बनाए रखने के खास उपाय

Next post

दिवाली पर दीया में भूलकर भी न जलाएं कपड़े की बाती, वरना हो जाएंगे कंगाल! पंडित जी से जानिए क्या चीज करें यूज

You May Have Missed