Dhirendra Shastri Interview:  'डरते तो हम किसी के बाप से नहीं हैं'… बाबा बागेश्वर ने क्यों कही ये बात, किनसे पिटने का है डर, जानें विस्तार से

Dhirendra Shastri Interview: 'डरते तो हम किसी के बाप से नहीं हैं'… बाबा बागेश्वर ने क्यों कही ये बात, किनसे पिटने का है डर, जानें विस्तार से

Dhirendra Shastri On Sanatan: इन दिनों अगर किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो है धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का. उनके कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ती है, सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं और वो जहां भी जाते हैं, सुर्खियों में छा जाते हैं. लेकिन उनके साथ विवाद भी जुड़ते रहे हैं. कई लोग कहते हैं कि बाबा चमत्कार दिखाते हैं. किसी का नाम बता देते हैं, किसी की परेशानी बिना कहे समझ लेते हैं. भक्त कहते हैं कि उनके पास कोई खास शक्ति है. वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसे दिखावा मानते हैं. कुछ लोग खुलकर सामने आकर कहते हैं कि ये सब मन का खेल है और इस पर सवाल उठने चाहिए.

अब बात आती है डर की.
कुछ लोग पूछते हैं – “क्या तुम्हें बागेश्वर बाबा से डर नहीं लगता?”
क्योंकि वो अकेले नहीं हैं. उनके पीछे लाखों लोग हैं. बड़े-बड़े धर्मगुरु भी हैं. संत, साधु, पीठाधीश्वर, आचार्य – सभी उनकी ओर ध्यान दे रहे हैं. कई आलोचना कर रहे हैं, कुछ समर्थन में हैं. लेकिन ऐसे माहौल में अगर कोई व्यक्ति खुले तौर पर सवाल करता है, तो क्या उसे डर नहीं लगता?

धर्म कोई ढाल नहीं होता कि उसके पीछे छिपकर कोई भी कुछ भी कह दे और सवाल करने वालों को चुप करा दे और अगर कोई संत या बाबा सच में आत्मा से जुड़ा हुआ है, तो उसे सवालों से परेशानी नहीं होनी चाहिए. बल्कि उसे आगे बढ़कर जवाब देने चाहिए.

अब बात यह भी उठती है कि बाबा के खिलाफ जो बोलते हैं, उन पर भक्त टूट पड़ते हैं. गालियां, धमकियां, सोशल मीडिया पर हंगामा – ये सब होने लगता है. लेकिन क्या इससे सच रुक जाएगा? नहीं.

जिसे अपने विचारों पर भरोसा होता है, वो सामने आकर बात करता है, पीछे से वार नहीं करता. और जो सच्चे संत होते हैं, वो कभी डर नहीं फैलाते, वो शांति और संवाद की बात करते हैं.

धीरेंद्र शास्त्री को मानने वालों की कोई कमी नहीं है. लेकिन उन्हें मानने का मतलब ये नहीं कि हर सवाल करने वाले को गलत कहा जाए. सवाल करना कोई अपराध नहीं है. बल्कि सवाल वही करता है जिसे सोचने की आदत हो.

और हां, अगर संत कुछ कहेंगे, तो हम उनके चरण भी पकड़ लेंगे.
लेकिन अगर वो भी लड़ाई पर उतर आए, तो सह भी लेंगे. उन्होंने तो ये तक कह दिया अगर कोई संत हमें पीटने आएंगे तो हम उनसे पिट भी लेंगे, लेकिन वो संत होना चहिए.

क्योंकि हमारा रास्ता साफ है.
हम सिर्फ सच के साथ हैं.

जय श्री राम!

Source link

Previous post

Indira Ekadashi 2025 Date: इंदिरा एकादशी कब है? पितरों की मुक्ति के लिए है सबसे बढ़िया दिन, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

Next post

Pitru Paksha 5th Day: पितृ पक्ष की पंचमी तिथि को किसका होता है श्राद्ध? जानें तर्पण और श्राद्ध का समय

You May Have Missed