Dhanu Rashifal: वाणी पर आज रखें नियंत्रण, नहीं करें बहसबाजी! इन बातों का रखें ध्यान
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 13 February 2026: धनु राशि के जातकों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, बहस से परेशानी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा, वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. भगवान विष्णु की पूजा और दान से दिन शुभ रहेगा.
धुन राशिफल 13 फरवरी 2026
जमुई: 13 फरवरी 2026 के दिन धनु राशि के जातकों को काफी मिला-जुला परिणाम देखने को मिल सकता है. आज के दिन धनु राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, तो आज उन्हें कई बातों में सावधानी भी बरतनी की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 13 फरवरी के दिन शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है. जिसके परिणाम स्वरुप कई राशि के जातकों को फायदा पहुंचेगा. धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में कई नए अधिकार मिलने वाले हैं, जिस कारण आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है. उन्होंने बताया कि आज आप काफी क्रिएटिव तरीके से अपने कार्य क्षेत्र में काम कर सकेंगे, जिस कारण आपका सम्मान बढ़ेगा.
ज्योतिषाचार्य ने बताया धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह की बहस बाजी नहीं पड़ना चाहिए. इन्हें आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है. आज के दिन आप को किसी तरह के जरूरी सामान की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है. आज आपको अपने नौकरी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. अगर आप नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं तो आज के दिन ऐसा कदापि ना करें, अभी आपका समय अच्छा नहीं चल रहा है. उन्होंने बताया कि आप अगर कारोबार करते हैं, तो आपका व्यवसाय काफी अच्छा रहेगा. आज आपके शत्रु आपसे पराजित होंगे.
वैवाहिक जीवन में बना रहेगा सामंजस्य
पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि की जातकों के वैवाहिक जीवन में आज काफी सामंजस्य बना रहेगा. आज आप दोनों के बीच काफी तालमेल देखने को मिलेगा. अगर आप किसी के साथ रिलेशन में हैं, तो आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, तथा विजया एकादशी का व्रत रखना चाहिए. आज के दिन दान करने से भी आपको फायदा होगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 6 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


