Dhanu Rashifal: भगवान सूर्य मीन राशि में करेंगे गोचर, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इस उपाय से मिलेगी सफलता

Dhanu Rashifal: भगवान सूर्य मीन राशि में करेंगे गोचर, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इस उपाय से मिलेगी सफलता

Last Updated:

Sagittarius Horoscope: होली के दौरान भगवान सूर्य मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इस शुभ संयोग के प्रभाव से कई राशि के जातकों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उन्हें खूब तरक्की मिलेगी. धनु राशि के जातकों…और पढ़ें

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन 

हाइलाइट्स

  • भगवान सूर्य मीन राशि में गोचर कर रहे हैं.
  • धनु राशि के जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे.
  • बाहर के खाने से परहेज करें, सेहत पर ध्यान दें.

जमुई. 15 मार्च 2025 को देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाएगा. होली के दौरान भगवान सूर्य मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इस शुभ संयोग के प्रभाव से कई राशि के जातकों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उन्हें खूब तरक्की मिलेगी. आज के दिन इनके रुके हुए काम पूर्ण होंगे तथा धन के मामले में लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए भी यह काफी आनंददायक रहने वाला है.

उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों के विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी. आज उनके तरक्की के अवसर बनेंगे. आज आपके आस-पास रहने वाले सभी लोग आपकी मदद करेंगे तथा ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जाएगी.

बाहर के खाने से करें परहेज

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज अगर आप बाहर का खाना खाते हैं, तब आपको सेहत से सब जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 14 मार्च 2025 को धनु राशि के जातकों के बौद्धिक क्षमता की तारीफ होगी. आज के दिन उनका मन काफी शांति से भरा रहेगा. अत्यधिक भागदौड़ और कड़ी मेहनत के कारण आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आज पारिवारिक सुख और शांति बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि आज इन्हें सर दर्द, रक्तचाप से संबंधित समस्या भी हो सकती है. इसलिए, आज इन्हें सेहत के प्रति काफी सतर्क रहना चाहिए. आज इनका दिन आर्थिक रूप से काफी अनुकूल रहेगा तथा धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं.

कार्यस्थल पर अच्छा होगा आपका भविष्य

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर नई जिम्मेवारियां मिल सकती है, जो उनके भविष्य में काफी फायदेमंद रहने वाला है. पार्टनर के साथ आज उनके प्रेम संबंधों में काफी मधुरता रहेगी और यह अपने जीवनसाथी के साथ काफी बेहतर समय व्यतीत करेंगे. आज इन्हें अपने परिजनों का काफी सहयोग मिलेगा. जिस कारण उनके पारिवारिक माहौल में काफी शांति आएगी. आज के दिन धनु राशि के जातकों को करना चाहिए. ऐसा करने से उनके कार्यों में सफलता मिलेगी. इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा यह अपने लिए कई नए अवसर पैदा करेंगे. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 9 और शुभ रंग नारंगी है.

homeastro

पार्टनर के साथ बढ़ेगी नजदीकियां, इस उपाय से कार्यो में मिलेगी सफलता

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Daily Horoscope : मीन राशि वाले रहेंगे सेहत के लिये चिंतित,कुंभ राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ! पढ़ें दैनिक राशिफल

Next post

Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए होली का दिन लौटाएगा खुशियां, इच्छा होगी पूरी, आज करें यह उपाय

You May Have Missed