Dhanu Rashifal : प्यार के चक्कर में न पड़े धनु राशि वाले नहीं तो टूटेगा दिल और बर्बाद होगा पैसा, देखें आज का राशिफल
दरभंगा : नाम के पहले अक्षर के आधार पर व्यक्ति की राशि तय होती है. राशि से आपके भविष्य की गणना ज्योतिषी द्वारा की जाती है. इसी क्रम में आज हम आपको धनु राशि वालों की राशिफल इस खबर में बताने जा रहे हैं इसमें आज के दिन धनु राशि वाले प्रेम प्रसंग में न फंसे नहीं तो भारी नुकसान उन्हें हो सकता है.
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज दिनांक 18 दिसंबर 2024 को धनु राशि वालों के लिए शारीरिक कष्ट कारक है. इसमें लग्नस्थ सूर्य होने के कारण स्थान हानिकारक योग है और अष्टमत चंद्र होने के कारण शारीरिक कष्ट कारक है और मंगल अष्टमत होने के कारण रक्त दोष कारण है. बुद्ध व्यस्त होने के कारण हरास कारक योग है और बृहस्पति खष्ट होने के कारण शोक कारक योग है.
शुक्र द्वितीयस्त होने के कारण धनागम कारक योग है. शनि तृतीयस्थ होने के कारण लाभ कारक योग है एवं राहु चतुर्थ भाव में होने के कारण शत्रु वृद्धि कारक योग है. वहीं केतू कर्मस्त होने के कारण शोक कारक योग है. जातक को रक्त दोष, उदर पीड़ा, संतान सुख पारिवारिक सुख में बाधा, व्यापार, कृषि और राजनीतिक क्षेत्र में बाधा किसी भी प्रकार के साझेदारी काम का प्रारंभ करने से आंशिक विलंब से सफलता होगा. नवीन कार्य आरम्भ करने पर भविष्य में सफलता की प्राप्ति होगी. खासकर के तृतीयस्थ अर्थात भाताभाव कारक जो बुद्ध है वह व्यस्त होने के कारण प्रेम से संबंधित प्रासंगिक हानिकारक योग है. अर्थात धनु राशि वाले प्रेम प्रसंग में न फंसे अगर फसेंगे तो उन्हें धन हानि का सामना करना पड़ेगा एवं पैतृक धनो का हरास कारक योग है.
FIRST PUBLISHED : December 18, 2024, 07:15 IST


