Dhanu Rashifal: नौकरी में मिल सकता है ट्रांसफर, अचानक हो सकता है धन का लाभ, वाहन चलाते वक्त रहें सावधान

Dhanu Rashifal: नौकरी में मिल सकता है ट्रांसफर, अचानक हो सकता है धन का लाभ, वाहन चलाते वक्त रहें सावधान

Last Updated:

Sagittarius Horoscope: धनु राशि के जातकों को 8 मार्च 2025 का दिन जबरदस्त मुनाफा देने वाला साबित होगा. हालांकि लापरवाही बरतने से नुकसान हो सकता है. इसलिए काम के प्रति सतर्क रहें. जिस जगह काम करते हैं, वहां उन्हे…और पढ़ें

X

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन 

हाइलाइट्स

  • धनु राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है.
  • नौकरी में ट्रांसफर का सामना करना पड़ सकता है.
  • वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें.

जमुई. 8 मार्च 2025 को भगवान शनि की कृपा बरसेगी. आज भगवान शनि की कृपा से विभिन्न राशि के जातकों को कारोबार में फायदा हो सकता है. साथ ही उन्हें जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है. आज के दिन भगवान शनि की कृपा से सभी राशि के जातकों को अपने काम में काफी सफलता मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा रहने वाला है. आज इन्हें अपने काम में तरक्की मिलेगी तथा उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

आज के दिन धनु राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 8 मार्च 2025 के दिन धनु राशि को अचानक धन लाभ हो सकता है. आज के दिन इन्हें स्थाई सफलता मिलेगी और करियर में लाभ होगा. आज धनु राशि के जातक जो भी काम करेंगे, उसमें उन्हें सफलता मिलेगी. आज का दिन उनके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

लापरवाही से हो सकती है हानि

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को किसी भी काम में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, वरना उन्हें हानि उठानी पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि आज आप अपने किसी भी काम के प्रति पूरी सतर्कता करते हैं, तब उसमें सफलता जरूर मिलेगी. ज्योतिषाचार्य ने यह भी बताया कि धनु राशि के जातक जिस जगह काम करते हैं, वहां उन्हें ट्रांसफर का सामना करना पड़ सकता है. आज उनका तबादला किसी नई जगह पर हो सकता है. जिससे पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं. उन्होंने बताया कि आप अपने सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें. खाने-पीने पर नियंत्रण रखकर अपने सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं.

वाहन चलाते वक्त रहें सतर्क

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज काफी संयम बरतने की आवश्यकता है. खासकर जब आप वाहन चला रहे हो, तब आपको काफी सतर्कता बरतनी चाहिए, वरना आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने जीवन में नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. आज इनकी पार्टनर के साथ काफी अच्छी बनेगी तथा आपके लव लाइफ में काफी मधुरता बनी रहेगी. धनु राशि के जातक जो भी काम करना चाहेंगे, उसमें उनके परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. धनु राशि के जातक आज के दिन हरा वस्त्र धारण करें तथा भगवान गणेश की पूजा करें. इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग हरा तथा शुभ अंक पांच है.

homeastro

संयम से लें काम, हर काम में मिलेगी सफलता, धन का भी होगा लाभ

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

आज शत्रु पूरी तरह होंगे परास्त, नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग, मिलेंगे शुभ समाचार! पढ़ें अपना अंकफल

Next post

Kumbh Rashifal: अटका काम पूरा होने की है संभावना, लेकिन इस बात से रहें सावधान, जानें आज कैसा रहेगा दिन!

You May Have Missed