Dhanteras 2025 Gold Purchase Time: धनतेरस पर खरीदना है सोना, चांदी और आभूषण तो नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2025 Gold Purchase Time: धनतेरस पर खरीदना है सोना, चांदी और आभूषण तो नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Last Updated:

Dhanteras 2025 Sona Kharidne Ka Muhurat: इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को है. धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण आदि की खरीदारी करते हैं. इस बार धनतेरस पर दो दिन सोना खरीदारी का मुहूर्त है. आइए जानते हैं धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त.
Dhanteras 2025 Sona Kharidne Ka Muhurat: धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर शनिवार को है. धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहते हैं. धनतेरस की शाम में माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं, जो धन और वैभव में वृद्धि करते हैं. उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि आती है. इस वजह से इस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धन त्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं. मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर सोना, चांदी या इससे बने आभूषण खरीदने पर धन बढ़ता है. यदि आपको भी इस साल धनतेरस पर सोना, चांदी आदि खरीदना है तो आपको शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

धनतेरस मुहूर्त

  • धनतेरस की त्रयोदशी ति​थि का प्रारंभ: 18 अक्टूबर, शनिवार, दोपहर 12:18 बजे से
  • धनतेरस की त्रयोदशी ति​थि का समापन: 19 अक्टूबर, रविवार, दोपहर 01:51 बजे पर
  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 07:16 बजे से रात 08:20 बजे तक
  • धनतेरस प्रदोष काल: शाम 05:48 बजे से रात 08:20 बजे तक

धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त

इस साल धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 18 घंटे 6 मिनट का है. धनतरेस पर आप दोपहर में 12:18 बजे से सोना खरीद सकते हैं. सोना खरीदने का मुहूर्त 19 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. चर-सामान्य मुहूर्त: दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:32 बजे तक
  2. लाभ-उन्नति मुहूर्त: दोपहर 01:32 बजे से दोपहर 02:57 बजे तक
  3. अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:23 बजे तक
  4. लाभ-उन्नति मुहूर्त: शाम 05:48 बजे से शाम 07:23 बजे तक
  5. शुभ-उत्तम मुहूर्त: रात 08:57 बजे से रात 10:32 बजे तक
  6. अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: रात 10:32 बजे से देर रात 12:06 बजे तक
  7. चर-सामान्य मुहूर्त: देर रात 12:06 बजे से मध्य रात 01:41 बजे तक
  8. लाभ-उन्नति मुहूर्त: 19 अक्टूबर, प्रात: 04:50 बजे से सुबह 06:24 बजे तक

धनतेरस के अगले दिन सोना खरीदने का मुहूर्त

धनतेरस के अगले दिन यानि 19 अक्टूबर को भी धन त्रयोदशी तिथि है. ऐसे में आप उस दिन भी सुबह 06 बजकर 24 मिनट से दोपहर 01 बजकर 51 मिनट के बीच सोना खरीद सकते हैं.

धनत्रयोदशी पर सोना खरीदने का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह 07:50 बजे से सुबह 09:15 बजे तक
  2. लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 09:15 बजे से सुबह 10:40 बजे तक
  3. अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

धनतेरस पर खरीदना है सोना, चांदी और आभूषण तो नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Source link

Previous post

November Vivah Muhurat 2025 Date: देवउठनी एकादशी से शुरू होगा शादी सीजन, नवंबर में 14 दिन बजेगी शहनाई, देखें शुभ विवाह मुहूर्त

Next post

काल भैरव के इन 5 पावरफुल मंत्रों का करें जप, दूर हो जाएगा बुरी आत्माओं का साया! हमेशा खुशहाल रहेगा परिवार

You May Have Missed