Daily Horoscope 9 December: कर्क वालों को मिल सकता है प्रमोशन, तुला वाले कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें, पढ़ें दैनिक राशिफल

Daily Horoscope 9 December: कर्क वालों को मिल सकता है प्रमोशन, तुला वाले कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष : आज सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. आजीविका से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी. लोगों को नवीन एवं महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त होंगे. किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा. शासन सत्ता में बैठे किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति के सहयोग से कार्य बन जाएगा. आपकी विदेश यात्रा जाने की बाधा दूर होगी. विदेश यात्रा पर जाने का मार्ग प्रशस्त होगा. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. पशुओं के क्रय अथवा पशुपालन में संलग्न लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा. व्यापार में परिजनों एवं मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा.

वृषभ : आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में नौकरों का सुख बढ़ेगा. भौतिक कार्य से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. व्यावसायिक संपर्कों से फायदा होगा. सामाजिक समस्याओं के समाधान मिलेंगे. अधूरी योजना की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. राजनीति में उच्च पद प्राप्त होगा. सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे. परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा. वाहन सुख में वृद्धि होगी. धार्मिक स्थलों के देव दर्शन के योग बनेंगे.

मिथुन : आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. राजनीति में मित्रों एवं परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा. आपके राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी. नौकरी में कार्य की जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव का अनुभव करेंगे. व्यापार में समय बद्ध तरीके से कार्य करें. आपको लाभ होगा. समझदारी से काम लें.लापरवाही घातक हो सकती है. परिवार में राजनीतिक परी चर्चा को लेकर आपसी कहा सुनी हो सकती है. अपने विचारों पर एवं क्रोध पर संयम रखें. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. किसी अभिन्न मित्र से शुभ समाचार मिलेगा.

Vastu Purush Devta: ⁠कैसे हुआ वास्तु पुरुष का जन्म? वास्तु अनुसार ही क्यों होना चाहिए घर? जानिए विस्तार से

कर्क : आज नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को किसी वरिष्ठ उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा. जिससे आपका राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है. व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को धीमी गति से लाभ होगा. कोर्ट कचहरी के मामले में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा कर सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ के साथ सोच समझ कर बात करनी होगी. अन्यथा आज बनी बात बिगड़ सकती है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी. व्यापार में नए अनुबंध होने से व्यापारिक स्थिति सुधरेगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी.

सिंह : आज कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी. सुरक्षा में लगे लोगों का साहस एवं पराक्रम बढ़ता रहेगा. राजनीतिक क्षेत्र में लगे लोगों को अपनी योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ना होगा. आपकी योजना आपके विरोधियों अथवा सूत्रों को पता चलेगी तो वह उसमें विघ्न अथवा बाधा डालेंगे. अपने व्यवहार को संयुक्त रखें. समयबद्ध तरीके से कार्य करें. किसी व्यापार की यात्रा पर जाने के योग है. भूमि ,भवन, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है. विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करें. आज कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी. बेरोजगारों को रोजगार संबंधित शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या  : आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी. राजनीतिक क्षेत्र में अपार जन समर्थन मिलने से आपके राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी. नौकरी में सत्ता शासन की योजनाओं को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे.

तुला  : आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद गंभीर रूप ले सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण हो रहा विलंब आपकी खीज का कारण बनेगा. यात्रा में कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है. व्यापार में अपनी योजना को किसी अन्य को बताकर आप बड़ी चूक कर सकते हैं. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. अनचाही लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. राजनीतिक विरोधी में लोग आपके दुश्मन बन सकते हैं. किसी परिजन का विशेष सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. व्यवसाय के स्थल पर अग्निकांड होने की संभावना है. किसी पुराने मुकदमे में आपके खिलाफ फैसला आ सकता है.

वृश्चिक : आज किसी झूठे मुकदमे से बरी होंगे. नाना नानी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. आज का दिन अधिकांश सुख एवं लाभ कारक रहेगा. परिश्रम करने पर उसका अनुकूल फल भी प्राप्त होगा. अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृड़ बनाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे. इष्ट मित्रों के साथ सहयोग करने की संभावना है. अपनी भावना व वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी को कटु वचन न कहें. महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय ले. नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी. किस अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं.

धनु : आज का दिन आपके लिए लाभ एवं उन्नति दायक रहेगा. छोटी-छोटी समस्या उत्पन्न होंगी. अपनी समस्या को अधिक समय तक न बढ़ने दे. उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास करें. लंबी यात्रा विदेशी यात्रा होने की संभावना है. मित्रों के साथ साझेदारी में कोई कार्य न करें. व्यापार में जीवनसाथी के सहयोग एवं सानिध्य से लाभ होगा. भूमि, भवन आदि के क्रय विक्रय के लिए आज का दिन शुभ नहीं है. इस संबंध में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी. कार्य क्षेत्र में सफलता की संभावना कम है. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा.

Mobile Numerology: खराब मोबाइल नंबर भी ला सकता दुर्भाग्य, कहीं आपके पास तो नहीं है ऐसा, जानिए लकी मोबाइल नंबर

मकर : आज पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी. कार्य क्षेत्र में आया तनाव दूर होगा. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शत्रु पक्ष आपके साथ प्रतिस्पर्धा की भावना से व्यवहार करेंगे. शिक्षा,कृषि, क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावनाएं रहेंगी. नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति के योग बनेंगे. महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय ले. विरोधी पक्षी के समक्ष अपनी गुप्त नीतियों का खुलासा न होने दें. सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. घर परिवार में मांगलिक व धार्मिक कार्य होने के योग बनेंगे. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को व्यापार में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी.

कुंभ : आज बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. नौकरी में अधीनस्थ से शुभ समाचार मिलेगा. राजनीति में पद एवं कद बढ़ेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को नवीन दायित्व मिलने के संकेत मिल रहे हैं. किसी महत्वपूर्ण कार्य को आप स्वयं करने का प्रयास करें. किसी अन्य के ऊपर न छोड़ें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है. नवीन व्यापारिक योजना सफल होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. संतान के दायत्व की पूर्ति होगी. आयात निर्यात से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. विद्यार्थियों की विद्या अध्ययन में रुचि रहेगी. देश के अंदर तथा विदेशी यात्रा के योग बनेंगे.

मीन : आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. अपनी आवश्यकताओं को अधिक समय तक न बढ़ने दें. समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें. गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. मनपसंद भोजन प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने से मन बढ़ेगा. राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. धन संपत्ति विवाद पुलिस की मदद से सुलझ जाएगा. किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. वाहन सुख उत्तम रहेगा. निर्माण संबंधित कार्य गति पकड़ेगा. आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रहेगी. रोजगार की तलाश पूरी होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Previous post

Coral Gemstone Benefits: मंगल का रत्न है मूंगा, दोष की शांति के साथ आत्मविश्वास की कमी करता है दूर! जानें इसके फायदे

Next post

क्यों 13 नंबर का है इतना खौफ? ना होटल्स में कमरा होता है और ना ही होता है 13 नंबर का फ्लोर, क्या है इसके पीछे का रहस्य

You May Have Missed