Chandra Guru Yuti 2026: मिथुन राशि में होने जा रही गुरु और चंद्र की युति, 25 मार्च से तीन

Chandra Guru Yuti 2026: मिथुन राशि में होने जा रही गुरु और चंद्र की युति, 25 मार्च से तीन

होमराशि

मिथुन राशि में गुरु-चंद्र की युति, कन्या समेत इन 4 राशियों को होगा अच्छा धनलाभ

Last Updated:

Chandra Guru Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का ना केवल व्यक्ति पर बल्कि संपूर्ण सृष्टि पर प्रभाव पड़ता है. 25 मार्च को चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करने वाले हैं, जहां पहले से गुरु ग्रह विराजमान हैं. इस तरह एक राशि में दो ग्रहों की युति से चार राशियों को 27 मार्च तक जबरदस्त लाभ होने वाला है. आइए जानते हैं मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से किन किन राशियों को फायदा होगा.

Zoom

Chandra Guru Yuti 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, समय समय ग्रह नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका सीधा प्रभाव प्रकृति, अर्थव्यवस्था और मानव जीवन पर पड़ता है. इसी क्रम में चंद्रमा 25 मार्च दिन बुधवार को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में संचार करने वाले हैं, जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं. मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होने जा रहा है. चंद्रमा 25 मार्च को मिथुन राशि में पहुंचेंगे और 27 मार्च की सुबह तक इस राशि में रहेंगे, इसके बाद कर्क राशि में संचार करेंगे. ऐसे में गुरु और चंद्र की युति से तीन दिन चार राशियों को जबरदस्त फायदा होने वाला है. इन राशियों को गजकेसरी योग के प्रभाव से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में फायदा मिलेंगे और ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव बना रहेगा.

गजकेसरी योग का वृषभ राशि पर प्रभाव
गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जीवन में चल रहे तनाव से भी मुक्ति मिलेगी. वृष राशि वालों के माताजी के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे और वे निर्णय ले पाने में सक्षम होंगे, जिनका कापी समय से इंतजार कर रहे थे. वृष राशि वालों का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार भी आएगा. जो लोग विदेश में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनको इस दिशा में सफलता मिलेगी.

गजकेसरी योग का कन्या राशि पर प्रभाव
गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से कन्या राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना बन रही है और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने निकल सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अपने सभी टारगेट इन तीन दिन में पूरे कर लेंगे और अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध मजबूत होंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर के सदस्यों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न रहेगा. अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रहे हैं तो इस दिशा में आपको सफलता मिलेगी.

गजकेसरी योग का तुला राशि पर प्रभाव
गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से तुला राशि वाले शारीरिक व मानसिक रूप से फिट नजर आएंगे और आरोग्य की प्राप्ति होगी. शुभ योग के प्रभाव से तुला राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइप में चल रही सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. अगर आप बिजनेस करते हैं तो अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी और आपके सरकारी कार्य भी पूरे हो जाएंगे. तुला राशि वाले अगर बेहतर ऑप्शन के लिए नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी.

गजकेसरी योग का मकर राशि पर प्रभाव
गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से तीन दिन मकर राशि वालों को एक के बाद एक कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो इस अवधि में खत्म हो सकता है. शुभ योग के प्रभाव से मकर राशि वालों का खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है तो बातचीत के माध्यम से खत्म हो जाएगी और रिश्ते फिर से मजबूत होंगे.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed