Brahman Bhoj In Pitru Paksha 2025: श्राद्ध भोज के लिए नहीं मिल रहा ब्राह्मण, तो इन लोगों को भी करवा सकते हैं भोजन, मिलेगा पूरा पुण्य फल

Brahman Bhoj In Pitru Paksha 2025: श्राद्ध भोज के लिए नहीं मिल रहा ब्राह्मण, तो इन लोगों को भी करवा सकते हैं भोजन, मिलेगा पूरा पुण्य फल

Last Updated:

Pitru Paksha 2025: कभी कभी ऐसी स्थिति बन जाती है कि श्राद्ध भोज के लिए उचित ब्राह्मण नहीं मिल पाता है. ऐसी स्थिति के लिए शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं. इन नियमों के आधार पर आप कुछ खास लोगों को श्राद्ध का भ…और पढ़ें

श्राद्ध भोज के लिए नहीं मिल रहा ब्राह्मण, तो इन लोगों को भी करवा सकते हैं भोजन
Brahman Bhoj In Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व है और इस अवधि में पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किया जाता है. पितरों की कृपा का महत्व ज्योतिष और शास्त्रों में अत्यधिक बताया गया है. इस दौरान मृत पूर्वजों का श्राद्ध भोज, तर्पण और पिंडदान का किया जाता है. मान्यता के अनुसार, जिस तिथि को किसी पूर्वज का देहांत होता है, उसी तिथि को श्राद्ध किया जाता है. श्राद्ध कर्म के दौरान ब्राह्मण को खास भोजन कराया जाता है, वह भोजन सीधा पूर्वजों को जाता है. लेकिन अगर आपको श्राद्ध भोज के लिए सही ब्राह्मड नहीं मिल रहा है तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए. ऐसी स्थिति के लिए शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं श्राद्ध भोज के लिए अगर ब्राह्मण नहीं मिला तो क्या करें…

ब्राह्मण उपलब्ध न हों तो विकल्प
शास्त्रों में बताया गया है कि श्राद्ध भोज के लिए अगर ब्राह्मण नहीं मिल रहा है तो आप अपने पुत्र को श्राद्ध का भोजन करवा सकते हैं. अगर पुत्र भी ना मिले तो आप स्वयं का संकल्प लेकर श्राद्ध का भोजन कर सकते हैं. संकल्प में आप यह कहें कि मैं उक्त लोगों को भोजन ग्रहण कर रहा हूं और यह भोजन सीधा पितरों को जाता है. लेकिन अपात्र और कुपात्र व्यक्ति को श्राद्ध का भोजन नहीं करवाना चाहिए.

आप इनको भी भोजन करवाएं
इसके अलावा आप गरीब, अनाथ, जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन करावा सकते हैं और यह बहुत पुण्यकारी माना जाता है. साथ ही श्राद्ध वाले दिन विधवा महिला से आशीर्वाद लेना और उन्हें भोजन/दान देना शुभ माना गया है. इनको भोज कराने के बाद आप पंचबलि श्राद्ध अवश्य करवाएं, इसमें गौ माता, कुत्ते, कौए, चीटीं, देवता को अन्न देना भी पितृ तृप्ति का ही भाग है. मजदूर, श्रमिक, सेवक वर्ग को भोजन कराना भी ग्रहदोष शांति और पितृ कृपा लाता है.

पितृ पक्ष में श्राद्ध भोज का महत्व
श्राद्ध पक्ष में पितरों को तर्पण, श्राद्ध या पिंडदान करने से परिवार में शांति और एकजुटता बनी रहती है. साथ ही संतान, संपत्ति और कुल परंपरा सुरक्षित रहती है. पितरों की कृपा से परिवार में मौजूद नकारात्मक शक्ति दूर रहती है और रोग और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है. श्राद्ध वाले दिन ब्राह्मण भोजन सर्वोत्तम है, लेकिन अगर वे ना मिलें तो गरीब, विधवा, अनाथ, श्रमिक तथा पशु-पक्षियों को भोजन अर्पण करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं और श्राद्ध का फल मिलता है. अन्न का कुछ भाग अवश्य गाय, कौए और कुत्ते को अर्पण करना चाहिए लेकिन भोजन शुद्ध और स्नेहपूर्वक कराया जाए.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

श्राद्ध भोज के लिए नहीं मिल रहा ब्राह्मण, तो इन लोगों को भी करवा सकते हैं भोजन

Source link

Previous post

Teeth Shape Personality: दांतों की बनावट से जानें कौन होता है भाग्यशाली और किसे जीवन में करना पड़ता है संघर्ष

Next post

Rahu mantra ke fayde: राहु मंत्र के फायदे क्या हैं? क्यों और कैसे करना चाहिए इसका जप, जरूर जान लीजिए, वरना…

You May Have Missed